राड़ा जी बावजी का ध्वजा परिवर्तन एवं चौथा पाटोत्सव 7 को
1 min read

राड़ा जी बावजी का ध्वजा परिवर्तन एवं चौथा पाटोत्सव 7 को

उदयपुर। शहर में हिरण मगरी सेक्टर 5 स्थित श्री राड़ा जी बावजी मन्दिर में ध्वजा परिवर्तन एवं चौथे पाटोत्सव कार्यक्रम के आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस संबंध में शुक्रवार को कार्यक्रम के पत्रक एवं बैनर का विधिवत विमोचन किया गया। मन्दिर के सेवक विष्णु पटेल ने बताया कि 6 मई को रात्रि में एक शाम राड़ा जी बावजी के नाम भजन संध्या एवं रात्रि जागरण का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। वहीं 7 मई को सायंकाल ध्वजा परिवर्तन कार्यक्रम के साथ महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।विमोचन कार्यक्रम में पार्षद एवं मन्दिर सेवक लौकेश गौड़, ओम प्रकाश राव, सुनील पाहुजा, पुनीत, अंबालाल पामेचा, शिवलाल कुमावत, जगदीश नागदा, हिमांशु गौड़, कैलाश टेलर सहित अन्य श्रद्धालु एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।