- राजस्थान व्यूज़ |
- उदयपुर
युवती से दुष्कर्म
उदयपुर। जिले के कोटडा क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता ने श्रवण पुत्र मीना गमार निवासी वियोल ग्राम महाडी कोटडा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उसमें उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला दर्ज
उदयपुर। जिले के झाडोल क्षेत्र में किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार पीडिता के पिता नेराजू पुत्र घासीनाथ निवासी कुंभलगढ केलवाडा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उसे व उसके परिवार को परेशान करने व उसकी पुत्री का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।