- राजस्थान व्यूज़ |
- उदयपुर
भाजपा स्थापना दिवस को लेकर तैयारी बैठक
उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस आगामी 6 अप्रेल को समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। समारोह को लेकर बुधवार को पटेल सर्कल स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में बैठक में शहर जिला की कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्ष ने शिरकत की। राठौड़ ने बताया कि भाजपा स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा। मुख्य समारोह पार्टी कार्यालय पर होगा। पूरे परिसर में लाईट सज्जा की जाएगी। हर चैराहो पर भाजपा के झण्डे लगाए जाएगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने का संकल्प लिया। 12 अप्रेल को सुंदर सिंह भण्डारी की जयंती कार्यकर्ता दिवस के रूप में मनायी जाएगी। पूर्व संध्याॅ पर कोर्ट चैराहे स्थित अम्बेकर की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक कर 501 दीपक जलाये जायेंगे। 14 अप्रेल को पुष्पांजली एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि ने बताया कि बैठक में एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चंदेल, जगदीश शर्मा, पारस सिंघवी, देवनारायण धाबाई, रवि नाहर, प्रकाश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष रणजीत दिग्पाल, विजय आहुजा, गिरिश शर्मा, कन्हैयालाल वैष्णव, अमृत मेनारिया, हंसा माली, तुषार मेहता, मनोहर चैधरी, गोविन्द्र दीक्षित, सपना कुर्डिया, करण सिंह शक्तावत, कृष्णकांत कुमावत गोपाल सालवी, देवेन्द्र साहू, सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। सचालन भाजपा शहर जिला महामंत्री पारस सिंघवी ने किया।
