राह चलती छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले दोनों बदमाशों गिरफ्तार
1 min read

राह चलती छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले दोनों बदमाशों गिरफ्तार

उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। शहर के देहलीगेट क्षेत्र में कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ छेडछाड और हाथापाई करने के मामले में आरोपी दोनों बदमाशों को सूरजपोल थाना पुलिस ने स्कूटी के नंबर के आधार पर पता लगाते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार परिवादी द्वारा 23 अप्रेल को दी गई रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री कोचिंग से घर लौट रही थी। तभी कल्याण ज्वैल्र्स के पास स्कुटी सवार दो लड़को ने उसके साथ छेड़छाड़, अभद्र शब्दों का प्रयोग कर हाथापाई करने का प्रयास किया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. अमृता दुहन ने एएसपी सिटी उमेश ओझा के सुपरविजन में डिप्टी सूर्यवीर सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी के दिशा-निर्देश दिए। इस पर सूरजपोल थानाधिकारी रतनसिंह चौहान के नेतृत्व में एएसआई दिनेश पाटीदार, एएसआई राजेशपाल, ओमवीर सिंह, हैड कांस्टेबल नेपालसिंह, गणेशलाल, कांस्टेबल पवन, हितेंद्रसिंह, महिपालसिंह, अभिषेक द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खगांले जाकर आसूचना व तकनीकी सहयोग से घटना कारित करने वाले बदमाशों की पहचान कर आरोपी शालीन मीणा पुत्र गोविन्द सिंह मीणा निवासी एल ब्लाॅक गोवर्धनविलास सेक्टर 14 गोवर्धनविलास एवं ओमप्रकाश पुत्र धनराज डांगी निवासी लोयरा  के मिलने के सम्भावित स्थानों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। इस दौरान आरोपी शालीन मीणा पुलिस को देखकर माछला मगरा, दुधतलाई की तरफ जंगलों में भागने पर गिरने से उसके पैर में चोट आई। आरोपी शालीन मीणा थाना गोवर्धनविलास का हिस्ट्रीशीटर हो इसके विरूद्ध 11 प्रकरण मारपीट व हत्या के प्रयास के दर्ज है।

खेरोदा पुलिस ने किया आम्र्स एक्ट के मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार
उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। खेरोदा थानाधिकारी सुरेश विश्नोई मय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से प्रकरण संख्या आम्र्स  एक्ट में 5 साल से फरार वांछित अभियुक्त सोनु पुत्र धनराज निवासी भादसोड भादसोडा को तलाश कर गांव भादसोडा से गिरफ्तार किया गया।

म्यूल अकाउंट खरीदने के मामले में इनामी अभियुक्त गिरफ्तार
उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। जिले की झाडोल थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट खरीदने के मामले में पांच हजार रुपए इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार झाडोल थानाधिकारी फेलीराम मीणा मय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से साइबर फ्रोड में उपयोग के लिए बैंक खाता (म्यूल अकाउंट) खरीद कर राशि ट्रांसफर करवाने वाला पांच हजार रुपए का इनामी अभियुक्त तोसिफ खान पठान पुत्र अफजल खान निवासी कजोड़पुरा, ज्ञान दीप पब्लिक विद्यालय के पास, सावा शम्भुपुरा चित्तौडगढ को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्ताशुदा आरोपी से अग्रिम अनुसंधान जारी है। आरोपी सक्रिय अपराधी होने से साइबर से सम्बधित अन्य मामलों के खुलासे हो सकते है। इस मामले में पहले दो अभियुक्त विक्रम सिंह निवासी कोल्यारी फलासिया व विशाल निवासी कोल्यारी फलासिया को गिरफ्तार किया जा चूका है।

सोशल मीडिया पर हथियार लहराते फोटो अपलोड करने वाला गिरफ्तार
उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. अमृता दुहन द्वारा सोशल मीडिया पर हिस्ट्रीशीटर/हार्डकोर व अन्य आपराधिक प्रवृति के बदमाशों को फाॅलो करने वाले व हथियार सहित फोटो अपलोड कर आमजन में भय का माहौल बनाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिस पर एएसपी उमेश ओझा व डिप्टी सूर्यवीर सिंह वृताधिकारी वृत नगर पूर्व के सुपरविजन में प्रतापनगर थानाधिकारी पूरण सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सोशल मीडिया पर सत्त निगरानी रख धारदार चाकू व तलवार सहित फोटो अपलोड करने के मामले में अभियुक्त हीरालाल पुत्र रामलाल निवासी ढीकली वाडा को गिरफ्तार किया गया व एक विधि से संघर्षरत बालक को अवैध तलवार सहित डिटेन किया गया।

बिना बताए गई युवती घर नहीं लौटी
उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। जिले के कुराबड क्षेत्र में बिना बताए निकली युवती वापस घर नहीं लौटी। पुलिस के अनुसार परमदा धोबीघाट निवासी मेघा गायरी पुत्र सवा गायरी ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री 23 अप्रेल को बिना बताए कहीं चली गई जो वापस नहीं लौटी।

साइबर फ्रॉड के लिए बैंक खाता देने का मामला
उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। शहर के सूरजपोल थानांतर्गत अपना बैंक खाता साइबर फ्राड के लिए देने और राशि प्राप्त करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार  साइबर थाने के कांस्टेबल लक्ष्यराज सिंह ने तरुण चौहान पुत्र पुरुषोत्तम लाल चोहान निवासी किशनपोल खांजीपीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जिसमें बताया कि आरोपी द्वारा अपना स्वयं का खाता साइबर फ्रॉड की राशि अंतरित करवाने के लिए दिया गया और साइबर फ्रॉड की राशि प्राप्त की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी तरह कांस्टेबल अनिल कुमार ने ध्रुव सुहालका पुत्र इंद्रप्रकाश सुहालका निवासी गुलशन नगर मल्लातलाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जिसमें आरोपी द्वारा फ्रॉड करने के लिए दूसरे व्यक्तियों का खाता खरीदने व बेचने का कार्य करने का आरोप लगाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एप्पल कंपनी के नकली उपकरण पकडे
उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। शहर की सूरजपोल थाना पुलिस ने बापू बाजार में एप्पल कंपनी के नकली उपकरण पकडते हुए मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक दिनेश पाटीदार ने जोराराम पुत्र मांगा राम चौधरी कल्वी निवासी बीएसएनएल  आफिस रोड हिरणमगरी सेक्टर वगेरह दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि बापू बाजार में मोबाइल शॉप पर एप्पल कंपनी के लोगो लगे हुए चार्जिंग केबल सात एवं आईफोन मोबाइल के बेक कवर 339 नग मिले जस पर कंपनी के प्रतिनिधि संदीप तंवर ने बताया कि एप्पल आई फोन कंपनी की नकल करके यह एसेसरीज आदि बनाई जाकर एप्पल आई फोन कंपनी का ट्रेड मार्क लगाया हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0000