आईसीआईसी आरसेटी ने दी स्वरोजगार, कौशल विकास से जुड़ी जानकारी
1 min read

आईसीआईसी आरसेटी ने दी स्वरोजगार, कौशल विकास से जुड़ी जानकारी

उदयपुर। जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय द्वारा फतेह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित युवा संबल मेले में आईसीआईसीआई आरसेटी उदयपुर ने सक्रिय सहभागिता निभाई। मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल विकास से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर आईसीआईसीआई आरसेटी उदयपुर द्वारा लगाए गए स्टॉल पर जहां युवाओं को संस्थान द्वारा संचालित निःशुल्क कौशल विकास एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। संस्थान के प्रतिनिधियों ने युवाओं को स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों, उद्यमिता विकास, वित्तीय साक्षरता एवं आजीविका संवर्धन योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
मेले में आए युवाओं को सिलाई, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर प्रशिक्षण, मोबाइल रिपेयरिंग, इलेक्ट्रिक मोटर रिवाइंडिंग एवं अन्य व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनकर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।