एक शाम राडाजी बावजी के नाम भजन संध्या 9 मई को
1 min read

एक शाम राडाजी बावजी के नाम भजन संध्या 9 मई को

उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। एक शाम राडाजी बावजी के नाम भजन संध्या 9 मई को 80 फ़ीट सज्जन गढ़ चौराहा रामपुरा रोड में सांय 4:15 बजे भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह कलश यात्रा पिपलेश्वर महादेव मंदिर से हर्षोल्लास से निकाली जाएगी जिसमें लगभग 151 कलशों से महिलाएं शामिल होंगी।  शाम 7:15 बजे से प्रभु इच्छा तक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में प्रेरणा परिवार व समस्त भक्तजनों का सहयोग रहेगा। आयोजन के पोस्टर विमोचन एवं प्रथम निमन्त्रण बोहरा गणेशजी को दिया गया। पूर्व पार्षद एडवोकेट गिरीश भारती ने बताया कि इस भजन संध्या ओर कलश यात्रा में उदयपुर ही नही मेवाड़ के विभिन्न संतों का समागम होगा और विभिन्न मंदिरों के पुजारियों ओर गादीपतियो का भी सम्मान होगा, जिसमें मुख्य रूप से सूरज कुंड वाले स्वामी अवधेशानंद महाराज, मकड़ा देव वाले संत गुलाब दास महाराज, हरिदासजी की मंगरी वाले इन्द्रदेव दास महाराज,काली कल्याणी धाम वरदा ओर पुरोहितों की मादडी के गादीपति कुलदीप सिंह का सानिध्य प्राप्त होगा। इस अवसर पर  समाजसेवी दिनेश चौधरी, सुनील चौधरी, यशवंत सांवरिया, अनुज दीक्षित,रविंद्र पंडित, रामपुरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक परमार, सरंक्षक नरेन्द्र राठौड़, भूपेन्द्र शर्मा के साथ पिपलेश्वर महादेव मंदिर के कुलदीप वसीटा, पुरषेतम यादव, गंश्याम राजपूत के साथ कई भक्तगण उपस्थित थे।