डाक विभाग की अंतर्राष्ट्रीय सेवाएं आमजन के लिए आसान व सुलभ
1 min read

डाक विभाग की अंतर्राष्ट्रीय सेवाएं आमजन के लिए आसान व सुलभ

उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। भारतीय डाक विभाग द्वारा आम नागरिकों को वैश्विक स्तर पर बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय डाक सेवाओं का विस्तार किया गया है। उदयपुर डाक मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी प्रधान डाकघरों एवं उप डाकघरों में अब अंतर्राष्ट्रीय मेल की सुविधा उपलब्ध है, जिससे आमजन आसानी से विदेशों में पत्र, दस्तावेज एवं पार्सल भेज सकेंगे।
प्रवर अधीक्षक ने बताया कि डाक विभाग द्वारा दी जा रही इन सेवाओं के माध्यम से ग्राहक 200 से अधिक देशों में अपनी सामग्री भेज सकते हैं। विभाग की यह पहल खासतौर पर व्यापार, शिक्षा और व्यक्तिगत जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है, जिससे वैश्विक संपर्क और अधिक सुलभ हो सके। ईएमएस (एक्सप्रेस मेल सेवा) सबसे तेज सेवा है, जिसके माध्यम से दस्तावेज एवं सामान कम समय में विश्व भर में भेजे जा सकते हैं। अंतर्राष्ट्रीय पार्सल सेवा के तहत 35 किलोग्राम तक के पार्सल विदेश भेजने की सुविधा उपलब्ध है। (गंतव्य देश के अनुसार वजन सीमा अलग हो सकती है।)
आईटीपीएस (इंटरनेशनल ट्रैक पैकेट सर्विस) ई-कॉमर्स शिपमेंट के लिए उपयुक्त सेवा सामान्यतः 2 किलोग्राम तक के पार्सल के लिए उपयोगी है। (5 किलोग्राम तक संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए) ग्राहक क्लिक एंड बुक सेवा के जरिए घर बैठे भी अंतर्राष्ट्रीय डाक बुक कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी डाकघर में जाकर भी यह सुविधा प्राप्त की जा सकती है। डाक शुल्क पार्सल के वजन (भौतिक एवं आयतन आधारित) और गंतव्य देश के अनुसार निर्धारित किए जाते हैं। इंडिया पोस्ट के माध्यम से ये सेवाएं प्रतिस्पर्धात्मक दरों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आमजन को किफायती विकल्प मिल सके। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को तेज, सुरक्षित और विश्वसनीय अंतर्राष्ट्रीय डाक सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे वैश्विक स्तर पर आसानी से जुड़े रह सकें। डाक विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं और अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी डाकघर से संपर्क करें।

छात्रवृत्ति आवेदन में 5 मई तक करें आक्षेप पूर्ति
उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। शैक्षणिक सत्र 2023-24 एवं 2024-25 में राजस्थान राज्य के मूल निवासियों के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृति योजनाओं में यथा अनुसूचित जनजाति/अनु. जनजाति/अति. पिछड़ा वर्ग/अन्य पिछड़ा वर्ग/आर्थिक पिछड़ा वर्ग/विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय/मिरासी एवं भिश्ती समुदाय तथा मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजनाओं में राज्य की राजकीय/निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के छात्रवृति आवेदन पत्र में आक्षेप पूर्ति कराने/महाविद्यालय स्तर पर लम्बित/छात्रों के स्तर पर आक्षेपित/लम्बित आवेदन पत्रों की अन्तिम तिथि 5 मई निर्धारित की गई है। संयुक्त निदेशक गिरीश भट्नागर ने बताया कि उत्तर मैट्रिक छात्रवृति के लिए वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में छात्रवृति पोर्टल पर राजकीय एवं गैर राजकीय शिक्षण संस्थाओं /छात्र/छात्राओं के स्तर पर लम्बित छात्रवृति के आवेदन पत्रों की आक्षेप पूर्ति की अन्तिम तिथि 5 मई तक निर्धारित की गई है। सम्बन्धित शिक्षण संस्थान निर्धारित तिथि तक बच्चों से आक्षेप पूर्ति करा आवेदन इस कार्यालय को अग्रेषित करें ताकि छात्र/छात्राओं को छात्रवृृति की स्वीकृति सम्बन्धी कार्यवाही की जा सकें।

पंजाब के राज्यपाल कटारिया 5 मई को उदयपुर में
उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया 5 मई को उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार कटारिया 5 मई को सुबह 11.25 बजे विमान से डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से दोपहर 12.10 बजे महाराणा भूपाल अस्पताल पहुंच कर कार्डियोलाॅजी यूनिट का शुभारंभ करेंगे। साथ ही आरएनटी अधिकारियों की बैठक भी लेंगे। इसके पश्चा