- राजस्थान व्यूज़ |
- ताजा खबरें
उदयपुर के सूरजपोल चौराहा पर मिला मासूम का शव
उदयपुर, (राजस्थान व्यूज)। शहर के सूरजपोल चौराहा पर पेट्रोल पंप के पास सोमवार को एक अज्ञात मासूम का शव पडा मिला। शव को देख मौके पर लोगों की भीड जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एमबी चिकित्सालय के मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है।
पुलिस के अनुसार सोमवार को दोपहर में पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि सूरजपोल चौरहा पर पेट्रोल पंप के पास किसी बच्चे का शव पडा है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा कि मासूम बच्चे की मौत हो गई और उसके शरीर पर चिटियां चल रही है। मासूम करीब एक डेढ साल का हैं उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। यह भी पता नहीं चला कि इसे किसने यहां छोडा। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है जहां पोस्टमार्टम के बाद उसकी मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस मासूम के शव को सूरजपोल चौराहा पर लावारिस हालत मेे छोडकर जाने वालों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
