ऋषभदेव में 7 साल से फरार 2 महिला स्थाई वारंटी गिरफ्तार
1 min read

ऋषभदेव में 7 साल से फरार 2 महिला स्थाई वारंटी गिरफ्तार

उदयपुर। जिले के ऋषभदेव क्षेत्र में जानलेवा हमले के मामले में सात साल से फरार दो आरोपी महिला स्थायी वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ऋषभदेव थानाधिकारी हेमंत अहारी मय टीम ने अपर सेशन न्यायालय खेरवाडा के जानलेवा हमले से संबंधित मुकदमे में 7 साल से फरार स्थाई वारंटी सल्ला उर्फ शीला देवी पत्नी रामलाल निवासी बिलख फला गोरिम्बा ऋषभदेव हाल मादडी, झाडोल व कमला उर्फ फुली देवी पत्नी रामलाल निवासी बिलख फला गोरिम्बा ऋषभदेव हाल खजुरी, लसाडिया सलुम्बर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

सूने मकान से नगदी व जेवरात चोरी
उदयपुर। शहर से सटे बडगांव में एक सूने मकान से चोर नगदी और जेवरात चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार रामसिंह पुत्र अमरसिंह निवासी शिव कॉलोनी बडगांव ने दी रिपोर्ट में बताया कि 21 अप्रेल को रात उसके बंद मकान का ताला तोडकर चोर अंदर से नगदी व जेवरात चुराकर ले गए। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

कार की टक्कर से घायल वृद्ध की मौत
उदयपुर। शहर से सटे बेदला क्षेत्र में अज्ञात कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए स्कूटी सवार वृद्ध ने उपचार के दौरान दम तोड दिया। पुलिस के अनुसार नवनीत गुप्ता निवासी भिखारीनाथ का मठ ने दी रिपोर्ट में बताया कि बेदला स्थित तेलवाडा में गत 20 अप्रेल को स्कूटी सवार उसके पिता नारायणलाल गुप्ता 75 को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में नारायणलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान दम तोड दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा।

बिना बताए गई नाबालिग नहीं लौटी
उदयपुर। जिले के नया खेडा थानांतर्गत गत दिनों बिना बताए घर से निकली किशोरी वापस नहीं लौटी। पुलिस के अनुसार नारायणी पत्नी शिवराम गमेती ि नवासी बस स्टेशन नयाखेडा ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री गत 14 अप्रेल को सुबह दस बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई जो वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने पर भी उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस लापता किशोरी को तलाश रही है।

एटीएम कार्ड बदल कर निकाले रुपए
उदयपुर। शहर के मल्लातलाई क्षेत्र में खाताधारक का एटीएम कार्ड बदल कर उसमें से रुपए निकाल लेने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार राजेंद्र सिंह सामर पुत्र स्वर्गीय भेरूलाल सामर निवासी केशवकुंज टीचर्स कॉलोनी अम्बामाता ने दी रिपोर्ट में बताया कि गत एक अप्रेल को अज्ञात व्यक्ति ने उसका चतुराई से एटीएम बदल कर रुपए निकाल लिए। घटना मल्लातलाई चौराहा के पास की बताई जा रही हे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आमजन में भय फैला सिंडिकेट चलाने का मामला
उदयपुर। शहर के फारुख आजम कॉलोनी में गिरोह बनाकर आमजन में भय फैलाने व सिंडिकेट चलाने के संबंध में बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार अम्बामाता थाने के सहायक उपनिरीक्षक अमजद खान ने सद्दाम उर्फ कांकरोली पुत्र छोटे खां निवासी फारुख आजम नगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जिसमें बताया कि आरोपी द्वारा गिरोह बनाकर आमजन में भय व्याप्त किया जा रहा है। उपरोक्त आरोपीगण द्वारा संगठित गिरोह वर्तमान में सिंडिकेट चलाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोर्ट में पेशी चूकने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उदयपुर। जिला न्यायालय स्थित विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत मुचलके तस्दीक कराने के बाद शर्तों का उल्लंघन कर पेशी पर उपस्थित नहीं होने पर आरोपी के खिलाफ भूपालपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआई केसेज) नंबर—6 की रीडर रचना जैन ने तुरण वर्मा (तुरण कुमावत) पुत्र स्वर्गीय दिनेश निवासी नक्शा घर न्यू केशवनगर यूनिवर्सिटी रोड उदयपुर के खिलाफ भूपालपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण में आरोपी तरुण वर्मा ने जमानत के लिए दो अगस्त 2019 की पालना में 15 हजार रुपए की जमानत व 15 हजार रुपए का मुचलका पेश कर तस्दीक करवाए। आरोपी तरुण वर्मा ने उक्त शर्तों का उल्लंघन किया और पेशी तारीख पर उपस्थित नहीं हो चूक की।

हाईवे पर ट्रेक्टर ने तीन युवकों को कुचला
उदयपुर। जिले के टीडी थानांतर्गत पडूणा में हाईवे पर ट्रेक्टर चालक ने सडक किनारे खडे तीन युवकों को कुचल दिया। तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जगा पुत्र सोमा मीणा निवासी पडुणा फला कगरा ने दी रिपोर्ट में बताया कि ट्रेक्टर चालक ने तेज गति में ट्रेक्टर चलाते हुए सडक किनारे खडे राकेश पुत्र जगा मीणा निवासी कगरा फला पडुणा, उसके दोस्त प्रकाश पुत्र रामलाल मीणा निवासी कगरा फला पडुणा और गोमाराम पुत्र भगवाना मीणा निवासी कगरा फला पडुणा को चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए।

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
उदयपुर। जिले के गोगुंदा क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार नोजाराम पुत्र नवाजी गमेती निवासी अम्बागढ उण्डिथल ने दी रिपोर्ट में बताया कि बुधवार को उण्डिथल में अज्ञात वाहन की टक्कर से जमनालाल 25 पुत्र नवाजी गमेती निवासी अम्बागढ की मृत्यु हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।

बहला फुसला कर ले जा किया दुष्कर्म
उदयपुर। जिले के कोटडा क्षेत्र में युवती को बहला फुसला कर ले जाने और उससे दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस केअ नुसार पीडिता ने वदनलाल पुत्र श्ंकर पारगी निवासी हसरेटा कोटडा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उसे गत 21 अप्रेल को शाम 6 बजे बहला फुसला कर पानरवा तिराहा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

अपहरण कर युवती से दुष्कर्म
उदयपुर। जिले के पहाडा क्षेत्र में युवती का अपहरण करने के बाद उससे दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता के पिता ने सत्यम उर्फ छोटू निवासी बीचला फला सरेरार पहाडा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उसकी पुत्री का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

युवती को प्रताडित करने का मामला दर्ज
उदयपुर। जिले के खेरोदा थानांतर्गत प्रताडना से परेशान हो युवती द्वारा सेल्फोस खाने से मौत के मामले मे आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार खुबीलाल मेनारिया निवासी खरसाण ने जयदीप चौबीसा निवासी सलूम्बर के खिलाफ खेरोदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोप लगाया कि उसकी पुत्री खुशी उर्फ लक्षीता गोपावत 18 को जयदीप चौबीसा द्वारा प्रताडित करने पर सेलफोस की टैबलेस खाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खेरवाडा में 14 वर्ष से फरार 2 स्थाई वारंटी गिरफ्तार
उदयपुर। जिले के खेरवाडा क्षेत्र में 14 वर्ष से फरार दो स्थाई वांरटियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार खेरवाडा थानाधिकारी करनाराम जाट मय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से स्थाई वारंटी नयनेश उर्फ पप्पु उर्फ चायना पुत्र चिमन भाई उर्फ सिमा निवासी तखतपुरा साबरकाठा गुजरात व अर्जुन पुत्र तेजा उम्र 45 वर्ष निवासी असोडावाडा खेरवाडा को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी नयनेश उर्फ पप्पु उर्फ चायना राजस्थान के कई जिलो में वान्टेड है। स्थाई वारण्टी नयनेश उर्फ पप्पु उर्फ चायना एवं अर्जुन पुलिस मुख्यालय, जयपुर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित 411 अपराधियों की सूची में शामिल है। सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय, खेरवाडा द्वारा जारी स्थाई वारण्ट कोर्ट केश नम्बर 106/14 व थाने के प्रकरण में वांछित स्थाई वारण्टी नयनेश उर्फ पप्पु उर्फ चायना पुत्र चिमन भाई उर्फ सिमा निवासी तखतपुरा साबरकाठा गुजरात एवं सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय खेरवाडा के प्रकरण में वांछित स्थाई वारण्टी अर्जुन पुत्र तेजा निवासी असोडावाडा खेरवाडा की गिरफ्तारी के लिए अलग अलग टीमों का गठन कर सम्भावित स्थानों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी नयनेश उर्फ पप्पु उर्फ चायना राजस्थान व गुजरात के कई जिलो में लूट व नकबजनी के मामलो में वान्टेड चल रहा है, जो कि पिछले 14 वर्षो से फरार चल रहा था।

कोबरा किंग गैंग बना आतंक मचाने पर प्रवीण उर्फ कोबरा तलवार सहित गिरफ्तार
उदयपुर। जिले के झाडोल क्षेत्र में कोबरा किंग नाम से गैंग बनाकर सोशल मीडिया पर आमजन में भय पैदा करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को तलवार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार झाडोल थाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफाॅर्म पर सक्रिय गैंग पर निगरानी रखते हुए कोबरा किंग गैंग के मुख्य आॅपरेटर प्रवीण उर्फ कोबरा पिता राजमल निवासी चुतरपुरा झाडोल को अवैध तलवार के साथ डिटेन कर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। प्रवीण उर्फ कोबरा ‘‘कोबरा किंग‘‘ के नाम से गैंग बना कर सोशल मीडिया पर अवैध धारदार हथियारों के साथ आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड कर आम लोगो में भय का माहौल पैदा करता है। अभियुक्त से गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में  भी अनुसंधान जारी है।

तलेसरा मार्बल के पीछे मिला अज्ञात अधेड का शव
उदयपुर। शहर के अम्बेरी क्षेत्र में तलेसरा मार्बल के पीछे अधेड का आठ दस दिन पुराना अधेड शव पडा मिला। पुलिस के अनुसार पुष्कर लाल गमेती निवासी बोरो का गुडा अम्बेरी ने सुखेर थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि तलेसरा मार्बल के पीछे एक अधेड का शव पडा होकर बदबू आ रही है। शव नग्न अवस्था में है जो आठ दस दिन पुराना होकर उसमें कीडे पड चुके है। मृतक की उम्र करीब 45—50 वर्ष है। अधेड की मृत्यु अज्ञात कारणों से हुई है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या
उदयपुर। शहर के भुवाणा क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मगनीराम गमेती निवासी भुवाणा ने सुखेर थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसके पुत्र लक्ष्मण गमेती 35 ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।