जिले में कार्यपालक मजिस्ट्रेट की नई सीमाएं तय
1 min read

जिले में कार्यपालक मजिस्ट्रेट की नई सीमाएं तय

उदयपुर। जिले में नए पुलिस थानों के गठन और उनकी सीमाएं तय होने के साथ ही प्रशासन ने कानून व्यवस्था पर नजर बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट की नई सीमाएं भी तय कर दी है। जिले में अब कुल 29 कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगें। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जिले के पुलिस थानों के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट का क्षेत्र निर्धारण का निर्णय सीमाओं में परिवर्तन के कारण किया गया है। जारी आदेशानुसार पहले जारी सभी आदेशों को अतिक्रमित कर दिया गया है। अब पुलिस थानों के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट, कार्यपालक मजिस्ट्रेट की अनुपस्थिति में प्रथम व द्वितीय लिंक कार्यपालक मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारियां बाटी गई है।