पांचवी फ्लाइट में 429 हजयात्रियों में मध्यप्रदेश के 27 यात्री भी शामिल
1 min read

पांचवी फ्लाइट में 429 हजयात्रियों में मध्यप्रदेश के 27 यात्री भी शामिल

उदयपुर। राजस्थान स्टेट हज कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को जयपुर एम्बार्केशन से हज यात्रियों की पांचवीं फ्लाइट सफलतापूर्वक रवाना की गई। हज यात्रियों को हज हाउस कर्बला जयपुर से बसों के माध्यम से एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया। पांवी फ्लाइट में कुल 429 हज यात्री शामिल रहे। इनमें 220 पुरुष एवं 209 महिलाएं शामिल हैं। इनमें चूरू के 2, चित्तौड़गढ़ के 31, जयपुर के 98, अजमेर के 11, विदिशा (मध्य प्रदेश) के 27, नागौर के 25, कोटा के 44, भीलवाड़ा के 8, टोंक के 114, सवाई माधोपुर के 4, उदयपुर के 10, सीकर के 17, जोधपुर के 4, अलवर के 4, बारां के 15, करौली के 6, झालावाड़ के 7, सिरोही के 2। हजयात्री हैं। इस अवसर पर राजस्थान स्टेट हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी शाहिद मोहम्मद, अधिशासी अधिकारी अबू सूफियान, मुम्बई हज कमेटी के मौहम्मद सलीम शेख , अब्दुल वाजिद, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। हज हाउस पर यात्रियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं  की गई है, जिससे  हज यात्रियों को परेशानी न हो।