गोगुंदा के प्लास्टिक गोदाम में लगी आग
1 min read

गोगुंदा के प्लास्टिक गोदाम में लगी आग

उदयपुर। जिले के गोगुंदा कस्बे में बीती रात को एक वाटिका के पीछे गोदाम में रखे प्लास्टिक में आग लग गई। हालाकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से कोई बडा नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार गोगुंदा में निकुंज वाटिका के पीछे प्लासिटक पाइप के गोदाम में बीती रात को अचानक आग लग गई। आग की लपटों में सिंचाई के काम आने वाले पाइप व अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग से गोदाम के पास की दो दुकान भी चपेट में आ गई। घटना के समय वाटिका में शादी समारोह चल रहा था। आग को देख तत्काल हरकत में आए लोगों ने पांडाल व अन्य सामान हटाकर दूर किया। ग्रामीणों ने दुकान का सामान बाहर निकाला। इस बीच सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि गोगुंदा उपखंड मुख्यालय होने के बावजूद यहां दमकल वाहनों की कोई स्थायी सुविधा नहीं है। आग जैसी घटना होने पर उदयपुर मुख्यालय से दमकल वाहन मंगाने पडते है जिसे पहुंचने में समय लगता है तब तक आग बढने से बडा नुकसान हो जाता है। ग्रामीणों ने गोगुंदा में फायर स्टेशन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

कुराबड पुलिस ने गिरफ्तार किए दो इनामी अपराधी
उदयपुर। जिले के कुराबड क्षेत्र के दो इनामी अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कुराबड थानाधिकारी तेजसिंह मय टीम ने गोवर्धनविलास थाने के एनडीपीएस मामले में वांछित 5000-5000 रुपएके दो इनामी अभियुक्त नरेश पुत्र मोहनलाल निवासी भॅवरासिया घाटी डबोक व मुकेश पुत्र गमेरलाल निवासी भवॅरासिया डबोक को ट्रांसपोर्ट नगर प्रतापनगर से गिरफ्तार किया। गोवर्धनविलास थाना पुलिस को 27 दिसम्बर 2025 को जरिए मुखबीर सूचना मिली कि पुष्करराज पुत्र भंवरलाल निवासी ढिमडा वल्लभनगर ने पुण्या ट्रान्सपोर्ट काॅपरेशन, ब्लाॅक डी, 29 ट्रान्सपोर्ट नगर बलीचा, उदयपुर के मार्फत प्रतिबन्धित कोडीन युक्त नशीली दवाई मंगवाई है और अभी पुष्करराज नशीली दवाई कोडीन लेने के लिए पुण्या ट्रान्सपोर्ट पर आया हुआ है। इस पर टीम द्वारा प्रतिबन्धित कोडीन युक्त नशीली दवाईयों को जब्त कर अभियुक्त पुष्करराज को गिरफ्तार किया गया।   प्रकरण में शेष अभियुक्त 4 माह से फरार चल रहे थे। जिस पर वाछिंत अपराधियों पर जिला पुलिस अधीक्षक  द्वारा 5000-5000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था।