- राजस्थान व्यूज़ |
- ताजा खबरें
आपसी रंजिश में हत्या का प्रयास करने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। जिले की पाटिया क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते पडौसी के घर में घुसकर हत्या का प्रयास करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 14 अप्रेल को रात्रि में जान से मारने की नियत से पडोसी पर हमला करने के मामले में अभियुक्त प्रवीण पुत्र रामजी निवासी निचला फला बलिचा को गिरफ्तार कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। बंशी लाल पुत्र जीवा निवासी खेडाघाटी बलिचा ने रिपोर्ट पेश की कि 14 अप्रेल को प्रवीण पुत्र रामा निवासी खेडाघाटी, बलिचा ने उसके भाई नटवर पुत्र जीवाजी पर कुल्हाडी से हमला कर जान से मारने का प्रयास किया। नटवर को गंभीर चोटे आई है जो डुगरपुर हाॅस्पीटल में भर्ती है।
तलवार लहराते हुए सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने वाला गिरफ्तार
उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। जिले के खेरवाडा क्षेत्र में सोशल मीडिया पर तलवार लहराते हुए का फोटो अपलोड कर वायरल करने वाले अभियुक्त राजपाल पुत्र रविप्रकाश कलासुआ निवासी बंजारिया खेरवाडा को तलवार सहित गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया।
सूने घर से सोने चांदी के जेवरात चोरी
उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। शहर के सुखेर थानांतर्गत सूने मकान से सोने चांदी के जेवरात चोरी हो गए। पुलिस के अनुसार जोधसिंह पुत्र भेरूसिंह निवासी ब्राह्मणों का गुडा कुम्भा मगरी ने दी रिपोर्ट में बताया कि 27 अप्रेल को रात 10 बजे ब्राह्मणों का गुडा स्थित उसके घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के आभूषण चुरा लिए। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
नाबालिग से दुष्कर्म
उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। शहर के गोवर्धनविलास क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार पीडिता की मां ने 19 वर्षीय सुनील पुत्र धनाराम नट निवासी ई ब्लॉक ओमबन्ना टेम्पल दक्षिण विस्तार गोवर्धनविलास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपी द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच रही है।
आॅनलाईन धोखाधडी कर म्यूल अकाउंड में राशि ली
उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। शहर के गोवर्धनविलास क्षेत्र में आॅनलाईन धोखाधडी कर अपने म्यूल अकाउंट में धोखे की राशि प्राप्त करने का मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार गोवर्धनविलास थाने के हैड कांस्टेबल ब्रजराजसिंह ने हिम्मतसिंह देवडा पुत्र निर्भयसिंह देवडा निवासी नई कॉलोनी सवीना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी हिम्मतसिंह द्वारा अपने म्यूल अकाउंट को प्रयुक्त कर अन्य लोगों से आॅनलाईन धोखाधडी कर अपने म्यूल अकाउंट में धोखे की राशि प्राप्त की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नाबालिग के फोटो इंस्टाग्राम पर डाल बदनाम करने की धमकी
उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। शहर के प्रतापनगर क्षेत्र में एक नाबालिग द्वारा नाबालिग बच्ची का फोटो इंस्टाग्राम पर डालकर बदनाम करने व घर से उठाकर ले जाने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार पीडिता की नानी ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने आरोपी द्वारा उसकी नाबालिग दोहिती का फोटो इंस्टाग्राम पर डालकर बदनाम करने व घर से उठाकर ले जाने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या
उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। जिले के डबोक क्षेत्र में युवक द्वारा कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार मोहनलाल पुत्र स्वर्गीय शंकरलाल गमेती निवासी मन्देसर आरओ प्लांट के पास ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसका छोटा भाई 25 वर्षीय मुकेश गमेती रात को कमरे में अंदर से कुंडी बंद करके सोया था जो सुबह देखा तो गेट अंदर से बंद था। खिडकी से देखा तो वह पंखे से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर गांव के सरपंच प्रतिनिधि मांगीलाल व पूर्व सरपंच प्रकाश डांगी व काफी लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर आई पुलिस ने कमरे के फपर से सीमेंट चदर खोलकर अंदर उतरकर शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला। पुलिस मामले की जांच रही है।
