- राजस्थान व्यूज़ |
- ताजा खबरें
अखिल भारत हिन्दू महासभा का संगठन विस्तार
उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। अखिल भारत हिन्दू महासभा के उदयपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष संजय आमेटा ने संगठन विस्तार करते हुए आशीष शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, टीनू गिरी गोस्वामी को जिला महासचिव, अनिल ओड को जिला महामंत्री, केशू गिरी गोस्वामी को जिला संगठन मंत्री तथा युगल किशोर पूबिया को जिला संयुक्त सचिव नियुक्त किया है।
जिलाध्यक्ष संजय आमेटा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पुनिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनका संगठनात्मक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और समर्पण संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी संजय आमेटा के नेतृत्व में उदयपुर ग्रामीण क्षेत्र में संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में ओड महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम ओड, जिलाध्यक्ष संजय आमेटा सहित हरिओम गिरी, शुभम टेलर, बनू गिरी, गणेश गिरी, लोकेश शर्मा, मनीष साहू, सुरेश बंजारा, दिनेश प्रजापत, रीशी खटीक और दिनेश खटीक भी मौजूद रहे।
