कनिष्ठ तकनिकी सहायक का धरना जारी
1 min read

कनिष्ठ तकनिकी सहायक का धरना जारी

उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)।  जिला परिषद के बाहर कनिष्ठ तकनीकी साहयको का धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। ये सभी विगत 16 अप्रेल से अपनी मांगो को ले के सामूहिक अवकाश पर है। पिछले दो दिन से जिला परिषद के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे है।
संघ के जिला अध्यक्ष राकेश पालीवाल ने बताया की वर्षो से कार्यरत 1600 कनिष्ठ तकनीकी सहायको के जगह केवल 467 नवनियुक्त कनिष्ठ अभियंता को कार्यभार सोपने से व्यवस्था असंतुलित हो गई है। इसका असर प्रदेश की लगभग 10 हजार ग्राम पंचायतो मे चल रहे करोड़ो के विकास कार्यों पर साफ दिखाई दे रहा है। पंचायती राज विभाग के निर्णय के विरोध मे जेटीए की और से पावर वीड्रॉल किए जाने के चलते जिला परिषद पा धरना दिया जा रहा है। मांगे नहीं मानी गई तो प्रदेश के आह्वान पर सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी गई है। धरना स्थल पर नवीन, राकेश, प्रियंका, ज्योति,मीनाक्षी देवी सिंह देश बंदू,अज़हर,राशिद आदि मौजूद रहे।