सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के खिले चेहरे
1 min read

सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के खिले चेहरे

उदयपुर। पंचायत समिति मुख्यालय बड़गांव में शुक्रवार को दिव्यांगजन अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़गांव भूतपूर्व प्रधान प्रतिभा नागदा, लखावली प्रशासक मोहन डांगी, बड़गांव उपखण्ड अधिकारी लतीका पालीवाल, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी बजरंग मीणा की उपस्थिति में सभी दिव्यांगजनों का उपरणा पहना कर स्वागत किया। सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मीणा ने विभाग की योजनाओं की जानकारी देकर अधिकाधिक लाभ लेने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया। मीणा ने बताया कि शिविर के दौरान लाभार्थियों को कुल 9 ट्राइसाइकिल एवं 5 स्मार्ट केन वितरित किए गए, जिससे दिव्यांगजनो को दैनिक जीवन में सहूलियत मिलेगी। सहायक लेखाधिकारी भुवनेश उपाध्याय द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। शिविर को सफल बनाने में विभाग के कार्मिक राहुल मेनारिया, नीलम सुन्याल, लोकेन्द्र कुमार, हितेश कुमार, गीता लौहार आदि का सहयोग रहा।