चांदी के बदले थमा दिए लोहे के सिक्के
1 min read

चांदी के बदले थमा दिए लोहे के सिक्के

उदयपुर। शहर के महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय के पार्क में 31 मार्च को दिन दहाडे बदमाश एक अधेड के साथ धोखाधडी करते हुए डेढ लाख रुपए लेकर चांदी की जगह लोहे के सिक्के थमा गया। पुलिस के अनुसार पेशे से ड्राइवर कानसिंह झाला निवासी सुरजी का गुडा घासा ने हाथीपोल थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय के पार्क में डेढ लाख रुपए पार्टी को दे दी। उन्होंने रुपए लेकर माल चेक करने के लिए कहा और सिक्कों की थैली उसे दी। पैसों की जगह खाली कागज के बंडल पैसे समाज यानी खाली कागज निकले। पता चला कि उसके साथ धोखा हो गया। थेली चांदी के सिक्के की जगह लोहे के सिक्के निकले। पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है।