- राजस्थान व्यूज़ |
- ताजा खबरें
पानरवा में युवक की हत्या करने के मामले में 4 अभियुक्त गिरफ्तार
उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। जिले के पानरवा क्षेत्र में लाठी डंडों व कुल्हाडी से हमला कर युवक की हत्या करने के मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार एएसपी मुख्यालय गोपाल स्वरूप मेवाडा व कोटडा डिप्टी डूंगरसिंह के सुपरविजन में पानरवा थानाधिकारी सबीर खान के नेतृत्व में टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर युवक की हत्या करने के मामले में बहीघाटीया निवासी रोहित पुत्र हकरा, गुलाबचंद पुत्र हकरा, इनके पिता हकरा पुत्र हलू व रामा पुत्र हलू को डिटेन कर पुछताछ की गई। अभियुक्तों के खिलाफ धारा 115(2), 126(2), 3(5), 103(1) बी,एन,एस 2023 का जुर्म प्रमाणित पाया जाने से गिरफतार किया गया। पुलिस ने बताया कि 25 अप्रेल को अर्जुनलाल पुत्र नानालाल निवासी डैया पानरवा ने थाने पर दी रिपोर्ट में बताया कि 24 अप्रेल की रात करीब नौ बजे रोहित, गुला, अलपेश पुत्र हकरा, अनिल पुत्र रामा, धुलेश्वर पुत्र चन्दु, धर्मचन्द्र पुत्र हलु, वनराज पिता धनचन्द, सतीश पुत्र दिनेश, कमलेश पुत्र धनजी, विजय पुत्र लाला, सुनील पुत्र रामा, सुभाष पुत्र रामा, अमृतलाल पुत्र सोमा, रायु पुत्र सोमा, प्रवीण पुत्र चन्दु व एक-दो अन्य व्यक्तियों ने हाथो में लठ्ठ व कुल्हाडी लेकर उसके उपर हमला किया। इस दौरान उसके भाई अलपेश 22 निवासी डैया व अजित पुत्र नाना लाल निवासी डैया के सिर पर भी कुल्हाडी से वार किया गया। बाद में घायल अलपेश की इलाज के दौरान 26 अप्रेल को मृत्यु हो गई। इस पर मामला हत्या में तब्दील हो गया।
