- राजस्थान व्यूज़ |
- उदयपुर
झलक प्रीमियम फैशन व लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का शुभारंभ, उमड़ी भीड़
उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में दो दिवसीय प्रीमियम फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी झलक का 1 अप्रैल को अशोका ग्रीन शोभागपुरा में शुभारंभ हुआ। शहरवासियों में इस एग्जिबिशन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग पहले ही दिन प्रदर्शनी का आनंद लेने पहुंचे। पहले दिन उमड़ी भीड़, खरीदारी को लेकर उत्साह और लोगों के चेहरे पर दिख रही संतुष्टि ने इस आयोजन को शानदार शुरुआत दिलाई। इस अवसर पर शी सर्कल इंडिया एवं उदयपुर तम्बोला ग्रुप की फाउंडर तारिका भानुप्रताप सिंह, कैट वुमन विंग की अध्यक्ष विजय लक्ष्मी गलुंडिया, स्वर्ण सिल्वर की ओनर व कैट सचिव डॉ. सोनू जैन, बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी, ओरिएंटल पैलेस रिसोर्ट्स की एमडी व बीसीआई टूरिज्म प्रेसीडेंट डॉ. श्रद्धा गट्टानी, कंटेंट क्रिएटर वर्षा बाइसा राव, बीसीआई उत्सव प्रेजिडेंट संजीव पटवा सहित मीनल जैन,सुनीता पटोगिया ,भावना कड़िया ,अरवा खरोड़वाला, शेरबानू तिनवाला, तरुणा चपलोत, ऋतु भटनागर ,वर्षा जैन सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रदर्शनी के आयोजक निहार गुप्ता ने बताया कि झलक जहां फैशन सिर्फ दिखाई नहीं देता, बल्कि हर स्टाइल में महसूस होता है! एक ही छत के नीचे देशभर के प्रतिष्ठित एवं ख्यातिलब्ध फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड्स अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। कढ़ुवा बनारस, आकांक्षा बुटीक, कोकिला सिल्क, काशिका लेबल, शबरीन डिज़ाइनर कलेक्शन जैसे प्रसिद्ध ब्रांड्स यहां अपने विशेष कलेक्शन के साथ शामिल हुए हैं। निहार गुप्ता ने बताया कि यह प्रदर्शनी 2 अप्रैल को भी सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित की जा रही है।
