- राजस्थान व्यूज़ |
- उदयपुर
बीसीआई टूरिज्म के शेफ आइकन अवॉर्ड्स के पोस्टर का विमोचन
उदयपुर। बीसीआई के टूरिज्म चैप्टर बीसीआई टूरिज्म की ओर से होटल एवं रेस्टोरेंट इंडस्ट्री के प्रतिभाशाली शेफ्स को समर्पित एक विशेष और भव्य आयोजन ‘शेफ आइकन अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन शीघ्र किया जाएगा। जिसका पोस्टर विमोचन बुधवार को अशोका ग्रीन में हुआ। कार्यक्रम की तिथि एवं स्थान की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुमिता सरोच, सयुक्त निर्देशक थीं। इस अवसर पर पोस्टर विमोचन के दौरान बीसीआई टूरिज्म प्रेसिडेंट श्रद्धा गट्टानी, गौरव भंडारी (बीसीआई टूरिज्म जनरल सेक्रेटरी), स्वाति स्वरूपरिया, मुकेश माधवानी (बीसीआई संस्थापक एवं चेयरमैन), संजीव पटवा (बीसीआई उत्सव अध्यक्ष), प्रियंका कोठारी, डॉ. सुरभि मेनारिया धींग (सेक्रेटरी, बीसीआई टूरिज्म), गिरिराज सिंह सिसोदिया, रुखसाना जी, प्रियंक चौहान एवं विनीता मोदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक एवं बीसीआई टूरिज्म की कोषाध्यक्ष स्वाति स्वरूपारिया ने बताया कि आज के समय में जब भी हम किसी रेस्टोरेंट में लंच या डिनर के लिए जाते हैं, तो वहां के एंबिएंस, इंटीरियर, सर्विस और विशेष रूप से खाने के स्वाद की खुलकर सराहना करते हैं। संस्था की अध्यक्ष श्रद्धा गट्टानी ने कहा कि ‘शेफ आइकन अवॉर्ड्स 2026’ केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि एक भावनात्मक पहल है। संस्था के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि बीसीआई हमेशा से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयासरत रहा है। सचिव डॉ. सुरभि मेनारिया धींग ने बताया कि यह कार्यक्रम होटल और फूड इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।
