- राजस्थान व्यूज़ |
- ताजा खबरें
चोर स्कूल और सामुदायिक भवन को बार बार बना रहे निशाना
उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। जिले के बडगांव थानांतर्गत भूताला गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय हिरावतों की भागल और सामुदायिक भवन में बार बार चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों को चिंता में डाल दिया। बीती रात को ही अज्ञात चोर स्कूल में घुस कर विद्युत फिटिंग से जुड सामान चुरा ले गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य केशवलाल श्रीमाली ने बताया कि चोर बिजली की मोटर, वायरिंग, स्विच बोर्ड सहित अन्य सामान उखाडकर ले गए। सुबह स्टॉफ स्कूल पहुंचा तो चोरी का पता चला। चोरी के चलते विद्यालय में बिजली व्यवस्था चौपट हो गई। भीषण गर्मी में बिना बिजली पंखे भी नहीं चल पाने के कारण विद्यार्थियों का कक्षा में बैठना भी मुश्किल हो गया। उन्होंने बताया कि गत 16 मार्च को भी विद्यालय में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया जिसकी भी रिपोर्ट पुलिस को दी गई थी लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाइ्र नहीं की गई। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के पास ही सामुदायिक भवन है। चोर इसे भी अपना निशाना बना रहे है। भवन के ताले तोडकर चोरों द्वारा अंदर नुकसान किया। वहीं समाजकंटकों ने भी इसे अपनी शरण स्थली बना रखी है। ग्रामीणों ने चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने चोरों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।
शोभागपुरा में दिनदहाडे चोरी के मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। शहर के व्यस्तम शोभाागपुरा चौराहा पर सोमवार को दिनदहाडे एक दुकान में से दुकान मालिक की अनुपस्थिति में गल्ले से नगदी चुराने के मामले में आरोपी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दुकान मालिक वॉशरूम गया था। तभी पीछे से आरोपी बेखोफ दुकान में घुसा और गल्ले में रखी नगदी 35 हजार रुपए चुरा लिए। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान मालिक के लौटने पर गल्ले से नगदी चोरी का पता चला। इसकी सूचना देने पर पुलिस ने जांच पडताल करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर फिरोज खान उर्फ सोनी निवासी रजा कॉलोनी खांजीपीर को गिरफ्तार किया। आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और वह पहले भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।
चोकडिया गांव में नीलगाय को बचाते बाइक सवार गंभीर घायल
उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। जिले के नाई थानांतर्गत चोकडिया गांव में हाईवे पर बीती देर रात को अचानक सडक पर आई नीलगाय को बचाने के प्रयास में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार जगमाल पुत्र राम भाकरिया निवासी कीरत मंगलवार देर रात को उदयपुर से बाइक पर गांव लोट रहे थे। वे हलवाई का काम करते है और मंगलवार को उदयपुर शहर में एक शादी समारोह में काम करके वापस लौट रहे थे। हादसे में उसे सीने और सिर पर गंभीर चोट आई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने घायल जगमाल को नाई हॉस्पिटल पहुंचाया जहां उपचार जारी है।
म्यूल अकाउंट गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई में 2 आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। शहर के हिरणमगरी क्षेत्र में म्यूल अकाउंट खाताधारकों का पता लगाकर एवं बैंकों से रिकार्ड प्राप्त कर तकनीकी सहयोग से म्यूल बैंक अकाउंट के खाताधारक व इस अकाउंट को साइबर फ्रोड के लिए कमीशन पर लेने में लिप्त गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हिरणमगरी थानाधिकारी रविंद्र सिंह चारण मय टीम ने खाताधारक दीपक पुत्र कमल निवासी आदर्श नगर, गायरियावास, अभिनन्दन स्कूल के पास व खाते को कमीशन पर लेने वाला अभियुक्त अभिषेक पुत्र शंकरलाल निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी, जैन मंदिर के पास, सेक्टर 4 हिरणमगरी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त दीपक ने अपनी घर की दुकान सांवरिया साड़ी के नाम पर खाता खुलवाया ताकि बडे़ लेनदेन करने में आसानी हो व खाते से सम्बन्धित सभी दस्तावेज अपने मित्र अभिषेक को कमीशन पर दिए। मामले में अग्रिम अनुसंधान व अन्य वांछित की तलाश जारी है। उक्त बैंक खाते पर देश के विभिन्न राज्यों में कुल 38 षिकायत दर्ज है।
मधुबन में केबिन से चोर चुरा ले गए नगदी व सामान
उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। शहर के मधुबन क्षेत्र में मंगलवार को रात्रि के समय एक केबिन का ताला काटकर चोर अंदर से हजारों रुपए नगदी व सामान चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार सत्यनारायण वैष्णव पुत्र स्वर्गीय कमलदास वैष्णव निवासी सीता कालोनी सीसारमा ने दी रिपोर्ट में बताया कि मधुबन स्थित उसके केबिन का मंगलवार रात को अज्ञात चोर ताला काटकर अंदर से करीब 60 हजार रुपए मूल्य का सामान और करीब 50 हजार रुपए नगद चुरा ले गए। पुलिस मामला दर्ज कर चोरों का पता लगा रही है। इसी तरह एवीवीएनएल कोटडा के सहायक अभियंता सुनील भगोरा ने दी रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा निगम में रखे कुल सात ट्रांसफार्मर में आॅयलव वाइंडिंग चोरी की वारदात की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
साइबर क्राईम करने पर मामला दर्ज
उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। शहर के हिरणमगरी क्षेत्र में साइबर क्राइम करने के मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार हिरणमगरी थाने के कांस्टेबल राजकुमार जाट ने दीपक पुत्र कमल शर्मा निवासी आदर्श नगर गायरियावास रोड व अन्य एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उनके खिलाफ साइबार क्राइम करने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कंपनी में कर्मचारियों को वेतन नहीं देने पर मामला दर्ज
उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। शहर के रीको एरिया मादडी स्थित एक कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों का वेतन नहीं देने के आरोप में प्रतापनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार राहुल गुप्ता पुत्र विजय बहादुर निवासी मालवीय नगर ने नरेश सैनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जिसमें रीको एरिया मादडी स्थिति एवीआईएस पीनकोर्ड प्रा लि कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों का वेतन नहीं देने, जिसके कारण कर्मचारी मानसिक परेशान होने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फतहनगर से दो नाबालिग लापता
उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। जिले के फतहनगर क्षेत्र से दो दिन में अलग अलग जगह से दो नाबालिग बेटियां लापता हो गई। परिजनों ने पुलिस में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दी है। पुलिस के अनुसार हेमा कुंवर पत्नी श्रवण सिंह निवासी आवरी माता मंदिर फतहनगर ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री 27 अप्रेल को दोपहर दो बजे घर से बिना बताएं कहीं चली गई। जो वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने पर भी उसका कहीं पता नहीं चला। इसी तरह फतहनगर के ही वार्ड 17 निवासी संदीप यादव पुत्र मदनलाल यादव ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री 28 अप्रेल को अपराह्न 3 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश करने पर भी उसकी कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने दोनों नाबालिगों की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी हे। इसी तरह पाटिया थानांतर्गत बलीचा निवासी जीवालाल पुत्र हुरमा खराडी ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी नाबालिग लडकी को 27 अप्रेल को दोपहर 12 बजे उसके घर से अज्ञात व्यक्ति अपने साथ ले गया। पुलिस अपहरणकर्ता व नाबालिग की तलाश में लगी है।
उपला सेमलिया में दम्पत्ति से मारपीट
उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। जिले के खेरोदा क्षेत्र में दम्पत्ति के साथ मारपीट करने के संबंध में हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार गणेश पुत्र नाथू रावत ने कैलाश पुत्र भेरुलाल, रूपलाल पुत्र भेरुलाल, भेरुलाल पुत्र नाथू रावत, डाली बाई पत्नी भेरुलाल रावत निवासी उपला सेमलिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उसके व उसकी पत्नी के साथ 28 अप्रेल को सायं 4 से 6 बजे तक लडाई झगडा कर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विवाहिता व युवक ने अलग अलग पेड पर फांसी लगा की आत्महत्या
उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। जिले के कोटडा और डबोक क्षेत्र में अलग अलग पेड पर फांसी का फंदा लगाकर विवाहिता और युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार बाबू पुत्र हूसा परमार निवासी भीम तलाई कोटडा ने दी रिपोर्ट में बताया कि पींटू देवी पत्नी अजा परमार निवासी मामेर ने खाखरे के पेड पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंपा। प्रांरभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी तरह डबोक थानांतर्गत धूणीमाता स्थित रंगास्वामी कॉलोनी निवासी राजू पुत्र शांतिदास रंगास्वामी ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई कानदास कण्जी के पेड पर 27 अप्रेल को रात्रि में 11—12 बजे फांसी का फंदा लगाकर लटका हुआ था। यह देख उसने व जगदीश, कानदास की पत्नी ताराबाई ने मिलकर कानदास को नीचे उतारा और टेम्पों में डालकर उदयपुर हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। राजू ने बताया कि उसका भाई शराब पीने का आदि है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
