- राजस्थान व्यूज़ |
- उदयपुर
बड़गांव में शैक्षिक महासंघ की संयुक्त बैठक संपन्न
उदयपुर. अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) उपशाखा बड़गांव (अ एवं ब) की संयुक्त बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान को मिलेगी गति। बड़गांव। दिनांक 11.04.2026 को जोधपुरिया बावजी मंदिर, VBRI कॉलेज परिसर, बड़गांव में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उपशाखा बड़गांव (अ एवं ब) की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री श्रीमान अमरजीत सिंह जी राठौड़ उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में संभाग संगठन मंत्री श्रीमान राजेन्द्र सिंह जी सारंगदेवोत एवं जिला कोषाध्यक्ष श्रीमान मंगल कुमार जी जैन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से उपशाखा बड़गांव (अ) के अध्यक्ष श्रीमान सतीश जी मिश्रा एवं उपशाखा बड़गांव (ब) के अध्यक्ष श्रीमान विजय राम जी औदिच्य द्वारा की गई। सर्वप्रथम सभी अतिथियों व शिक्षकों द्वारा महान समाज सुधारक एवं शिक्षाविद महात्मा ज्योतिबा फुले जी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का संचालन उपशाखा बड़गांव (ब) के मंत्री भूपेन्द्र जी पालीवाल द्वारा किया गया। श्री राठौड़ जी ने पंच परिवर्तन- सामाजिक समरसता ,पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, स्वबोध, नागरिक कर्तव्य, संगठन के कर्तव्य व दायित्व, संगठन व उसके दिशा निर्देश, उप शाखा का दायित्व, संकुल की जिम्मेदारी, संगठन में शिक्षकों की भूमिका, 15 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक उपशाखा बड़गांव सदस्यता अभियान के लिए शिक्षक सदस्यों का मार्गदर्शन किया। श्री प्रभु लाल खटीक द्वारा फुले जी के सामाजिक, महिला उत्थान, समाज में समानता और न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान के बारे में उनका जीवन परिचय दिया गया। श्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव जी अंबेडकर जी की विचारों व कार्यों पर प्रकाश डाला गया । जिला कार्यकारिणी से पधारी महिला उपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा राव व महिला मंत्री श्रीमती लीला जाट ने उपशाखा बड़ागांव ने शत प्रतिशत सदस्यता अभियान करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान एवं शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निम्न प्रमुख बिंदुओं पर निर्णय लिए गए— • शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु उच्च स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। • संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया। • नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। • विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए नवाचार अपनाने पर बल दिया गया। • संगठन के विस्तार हेतु सदस्यता कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई, जिसके अंतर्गत अधिक से अधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने का संकल्प लिया। इस बैठक में संगठन के कई वरिष्ठ दायित्ववान सक्रिय कार्यकर्ताओं व संकुल प्रभारियों ने भाग लिया और अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया । अंत में उपशाखा बड़गांव (अ) के मंत्री मुकेश जी जोशी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
