आगराकैंट-असारवा-आगराकैंट स्पेशल ट्रेन के बढाए पांच फेरे
1 min read

आगराकैंट-असारवा-आगराकैंट स्पेशल ट्रेन के बढाए पांच फेरे

उदयपुर। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा के लिए आगराकैंट-असारवा-आगराकैंट स्पेशल ट्रेन (सप्ताह में 05 दिन) की संचालन अवधि में 5 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार आगराकैंट-असारवा-आगराकैंट स्पेशल ट्रेन (01919/01920) (सप्ताह में 05 दिन) का आगराकैंट से 1 अप्रेल से 5 अप्रेल तक (05 ट्रिप) एवं असारवा से 2 अप्रेल से 6 अप्रेल तक (05 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है। ट्रेन का संचालन समय एवं ठहराव यथावत रहेंगे।