- राजस्थान व्यूज़ |
- ताजा खबरें
लहरा दो…, लहरा दो.. जिन शासन का परचम लहरा दो…. पर झुमें श्रावक
उदयपुर(राजस्थान व्यूज)। श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के तत्वावधान में प्रन्यास प्रवर निरागरत्न की निश्रा में चरम तीर्थाधिपति आसन्न उपकारी भगवान महावीर स्वामी के 2583वें केवलज्ञान कल्याणक एवं जैन शासन स्थापना दिवस के निमित्त तीन दिवसीय शासन समर्पण महोत्सव का का आगाज शनिवार को विराट भजन संध्या के साथ हुआ।
महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि शनिवार को फतहसागर पाल पर म्हारा वीर नो शासन गाजे परमात्मा भक्ति एवं संवेदना कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भक्ति संध्या में जयपुर के प्रख्यात भक्ति गीत गायक अभिषेक जैन जयपुर व नवसारी के विकास कोठारी ने लहरा दो…, लहरा दो.. जिन शासन का परचम लहरा दो…., वंदे शासनम्…, गाजे रे गाजे मारा वीर नु शासन गाजे…., दिल दिया है जान भी देंगे है शासन तेरे लिए…, महावीर सा हमका बन जाना है…., आज शासन ने म्हारा-तम्हारा कोटी-कोटी वंदन छे…, जिनवर थारो शासन आज जग में छे महान…, केसरियों रंग जिन शासन नो आपणो छे….आदि भक्ति गीतों पर अपनी स्वर लहरियों से भक्ति संध्या में मौजूद श्रावक-श्राविकाओं को झुमने पर मजबूर कर दिया। साथ ही सैकड़ों की तादात में मौजूद श्रावक-श्राविकाएं मंत्रमुग्ध होकर झुम उठे और पूरे वातावरण को महावीर के जयकारों से गुंजायमान कर दिया। नाहर ने बताया कि रविवार को उदयपुर में विराजित समस्त साधु-साध्वी भगवंत की निश्रा में विशाल 2583 फिट का शासन ध्वज यात्रा प्रात: 6.15 बजे फतहसागर पाल से पद्मनाथ स्वामी जिनालय जैन तीर्थ, चौगान मंदिर तक निकाली जाएगी। धर्म सभा पश्चात नवकारसी का आयोजन होगा। वहीं, सोमवार को आयड़ जैन तीर्थ पर सुबह 7.15 बजे शासन ध्वज वंदना कार्यक्रम का आयोजन होगा। सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत, कुलदीप नाहर, राजेश जवेरिया, अक्षय पगारिया, हिमाशुं जैन, भगवत सिंह सुराणा, रोशन माण्डावत, अशोक जैन, अंशुल पोरवाल, चतर सिंह पामेचा, सहित श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहेंगे।
