संविदा/एसएफएस कर्मचारियों ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को लगाई न्याय की गुहार
1 min read

संविदा/एसएफएस कर्मचारियों ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को लगाई न्याय की गुहार

उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय संविदा/एसएफएस कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने अतिरिक्त मुख्य सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार श्रीमान कुलदीप रांका से मिलकर संविदा/एसएफएस कर्मचारियों को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। अध्यक्ष नारायण लाल सालवी ने बताया कि शनिवार को विश्वविद्यालय अतिथि गृह में कुलदीप रांका मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक करने पहुंचे थे। बैठक के उपरांत मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय संविदा/एस.एफ.एस. कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर संविदा/एस.एफ.एस. कर्मियों की समस्याओं के लिए ज्ञापन दिया गया। संविदा/एसएफएस कर्मी पिछले 5 से 20 वर्षो से भी अधिक समय से मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर की विभिन्न इकाइयों में नियमित सेवा देते आ रहे है। वर्तमान समय में विश्वविद्यालय द्वारा गठित में लगभग 280 कर्मचारी कार्यरत है जिसमें से लगभग 50 कर्मचारी ऐसे है जो बोर्ड के गठन (2017) से पूर्व संविदात्मक सेवाएं दे रहे थे। संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने कुलदीप रांका को बताया कि जनवरी 2026 से कर्मचारियों को दो-दो महीनों का कार्य विस्तार देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और अनुबंध राशि भी नहीं बढ़ाई जा रही है। जिससे सभी संविदा/एस.एफ.एस. कर्मचारी न्यूनतम वेतन पर कार्य करने को मजबूर है। श्री कुलदीप रांका ने सभी की बात को सुनने के बाद विश्वविद्यालय अधिकारियों को हिदायत दी कि कर्मचारी की परेशानियां वाजिब है और इन्हें अति शीघ्र राहत दी जाए इसके साथ ही विश्वविद्यालय के अधिकारियों को इस समस्या के समाधान के  लिए जयपुर तलब किया। संविदा/एस.एफ.एस. कर्मचारियों का आश्वस्त किया कि जल्द ही उनकी समस्या का स्थाई समाधान निकाला जाएगा।