लालपुरा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जूली, 5 बच्चों की मौत पर भडके
1 min read

लालपुरा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जूली, 5 बच्चों की मौत पर भडके

उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। सलूम्बर जिले के लसाडिया क्षेत्र में गांव लालपुरा में रहस्यमयी बीमारी के चलते पांच मासूम बच्चों की मौत हो गई। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शनिवार को लालपुरा पहुंचे और बच्चों की मौत के बारे में परिजनों और प्रशासन से जानकारी ली। जूली ने कहा कि समय रहते बेहतर उपचार मिल जाता ते शायद मासूमों की जान बच जाती। जूली ने मौके से स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव गायत्री राठौड से फोन पर बात कर बच्चों की मौत् के मामले में अब तक कार्रवाई के बारे में सवाल जवाब किए। मौत के रहस्यमयी बीमारी के कारणों के बारे में पूछा कि कारण पता चले या नहीं। इस मौके पर जूली ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में खाली पडे पदों के कारण ग्रामीण इलाकों में हालात गंभीर हो रहे है। दुख जताते हुए कहा कि इतने मासूमों की जान चली गई लेकिन अब तक पीडित परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से कोई राहत नहीं मिली। इस पिछडे आदिवासी इलाके में जहां न तो नरेगा का भुगतान समय पर हो रहा है और न ही बच्चों की शिक्षा पर कोई ध्यान दिया जा रहा है। रहस्यमयी मौत के मामले को सरकार गंभीरता से न लेते हुए बहुत हल्के में ले रही है। सरकार को केवल वोटों की राजनीति से मतलब है। भ्रष्टाचार के मुदृे पर उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासी क्षेत्र के विकास का पूरा बजट भ्रष्टाचार की भेंट चढ रहा है। टीएसपी क्षेत्र की राशि खर्च नहीं हो रही है ऐसे में सडकों की हालत खस्ता है। जूली यहां करीब आधे घंटे रुपए। उनके साथ कांग्रेस नेता भी थे।