- राजस्थान व्यूज़ |
- ताजा खबरें
अंतर्राष्ट्रीय—राष्ट्रीय स्तर पर सीपीएस के विद्यार्थियों ने ओलम्पियाड में मारी बाजी
उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। शहर के न्यू भूपालपुरा क्षेत्र स्थित सेन्ट्रल पब्लिक सी. सै. स्कूल के विद्यार्थियों ने अन्तर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ परिणाम लाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। सांइस ओलम्पियाड फाउण्डेशन नई दिल्ली द्वारा आयोजित नेशनल सांइस ओलम्पियाड, इंटरनेशनल मेैथेमेटिक्स ओलम्पियाड, इंटरनेशनल इंग्लिश ओलम्पियाड, इंटरनेशनल हिन्दी ओलम्पियाड व इंटरनेशनल सोशल साइंस ओलम्पियाड में सीपीएस के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें अलग-अलग श्रेणी में पदक व प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इंटरनेशनल सोशल सांईस ओलम्पियाड में अनुष्का ने अंतर्राष्ट्रीय रेंक 7वीं, नेशनल सांइस ओलम्पियाड में धरा जैन ने अंतर्राष्ट्रीय रेंक 13वीं, नियोनिका उपाध्यक्ष ने 20वीं, इंटरनेशनल इंग्लिश ओलम्पियाड में जियाना मेहता ने 37वीं अंतर्राष्ट्रीय रैंक, इंटरनेशनल हिन्दी ओलम्पियाड में प्रियल कटियार ने अंतर्राष्ट्रीय 13वीं रैंक, नैना पुरोहित ने 20वीं व शिवन्या वैष्णव ने 44वीं रैंक, इंटरनेशनल मैथ्स ओलम्पियाड में प्रिशिका सोनी ने अंतर्राष्ट्रीय 44वीें रेंक व धरा गोयल ने 45वीं रेंक प्राप्त की। इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन डाॅ. अलका शर्मा, निदेशक प्रशासन अनिल शर्मा, निदेशक डाॅ. दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक विक्रमजीत सिंह शेखावत, प्रशासक सुनील बाबेल, प्राचार्या पूनम राठौर, प्रधानाध्यापिका कृष्णा शक्तावत ने विजेताओं को बधाई देते हुए आगामी प्रतिस्पद्र्धाओं के लिए शुभकामनाएँ दी।
