- राजस्थान व्यूज़ |
- ताजा खबरें
लूट के मामले में करीब 3 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर। जिले के बाघपुरा क्षेत्र में लूट के एक मामले में करीब तीन माह से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बाघपुरा थानाधिकारी वेलाराम के नेतृत्व में टीम द्वारा लूट मामले में फरार आरोपी राजवीर पुत्र प्रकाशचद्र निवासी उपली गोरण बाघपुरा को गिरफ्तार कर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है। प्रकरण में पूर्व में 2 बाल अपचारी को डिटेन कर लूट में प्रयुक्त तलवार व लूटा गया मोबाइल बरामद किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि 25 जनवरी को प्रार्थी किशनलाल पुत्र नानालाल निवासी बाल्वी ने रिपोर्ट पेश की कि वह मोडासा (गुजरात) में मजदूरी करता है। 23 जनवरी को रात्रि करीब 10.00 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से घर आ रहा था। रास्ते मै खाटीकमदी गांव में नाडा नामक स्थान पर पहुंचा कि पीछे से मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति सवार होकर आए। उन्होने रोककर मारपीट शुरू कर दी। एक व्यक्ति के हाथ में तलवार थी जिसने मेरे हाथ पर तलवार केे उल्टे सिरे से मारी। जिससे मेरे हाथ पर चोटे आई। इसके बाद उक्त तीनों ने उसका मोबाइल, 12000 रुपए नगद व दस्तावेज लूटकर मौके से भाग गए।
गोगुंदा में गांजा सहित बोलेरो जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
उदयपुर। जिले के गोगुंदा क्षेत्र में पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांजा सहित बोलेरो जब्त कर आरोपी दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गोगुंदा थानाधिकारी श्यामसिंह व डीएसटी ने मुखबीर की सूचना पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए नाकाबन्दी कर बोलेरो को रूकवा कर तलाशी ली गई तो अन्दर अवैध गांजा पाया गया। जिसका कुल वजन 5.044 किलोग्राम हुआ। जिस पर अवैध गांजा व बोलेरो को जब्त कर चालक हरिराम पुत्र लालाराम निवासी शोभावास सायरा व साथी मनीष पुत्र किशन निवासी नान्देशमा गोगुन्दा को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओ में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
