वानरेश्वर हनुमान मन्दिर पर भव्य जन्मोत्सव सम्पन्न
1 min read

वानरेश्वर हनुमान मन्दिर पर भव्य जन्मोत्सव सम्पन्न

उदयपुर। शहर के गणपति विहार, पानेरियों की मादड़ी स्थित श्री वानरेश्वर हनुमान मन्दिर पर 2 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन गुरुवार को सम्पन्न हुआ। वानरेश्वर हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष देवकिशन मेनारिया ने बताया कि पहले दिन भजन संध्या आयोजित की गई। समिति के सचिव अरविन्द जारोली ने बताया की भजन संध्या में विशाल पडिण्त, ललित मीणा एवं दिलखुश जादवा ने अपने भजनों से उपस्थित सैकड़ो भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।  समिति के डॉ. भारत भूषण ने बताया महाप्रसादी में आस-पास क्षेत्र के लगभग 3000 भक्तों ने भाग लिया।  कैलाश मेनारिया ने बताया कि कार्यक्रम में उदयपुर शहर विधायक ताराचन्द जैन, विश्व हिन्दू परिषद् क्षेत्रिय संगठन मंत्री राजाराम, सुन्दर कटारिया, राजेन्द्र पामेचा, अतुल चण्डालिया, कन्हैया वैष्णव, राजेश चपलोत, काग्रेस के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. विवेक कटारा, नगर निगम की पूर्व महापौर रजनी डांगी, मेनारिया समाज के अध्यक्ष बंशीलाल मेनारिया, प्रवक्ता कैलाश मेनारिया सहित कई प्रसाशनिक एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर वानरेश्वर हनुमान सेवा समिति के कोषाध्यक्ष सुरेश जोशी, ललित सेन, दिनेश मेनारिया, विरेन्द्र शर्मा, सुधीर मेहता, दुर्गेश नागदा, गोवर्धन सुथार, अशोक समदानी, रमेश जीनगर, अनिल जयसवाल एवं सभी पदाधिकारियों ने सेवाएँ प्रदान की एवं आस-पास क्षेत्र के कई भक्तजन उपस्थित रहे।