- राजस्थान व्यूज़ |
- उदयपुर
फैशन और लाइफस्टाइल के महाकुंभ में शहरवासियों ने की जमकर खरीदारी
उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर के अशोका ग्रीन, शोभागपुरा में आयोजित दो दिवसीय प्रीमियम फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी झलक का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। प्रदर्शनी के दूसरे और अंतिम दिन भी उदयपुर के लोगों में भारी उत्साह देखा गया और सुबह से ही खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। समर सीजन और आगामी त्यौहारी सीजन को देखते हुए शहरवासियों ने जमकर खरीदारी की, जिससे प्रदर्शनी स्थल पर पैर रखने की भी जगह नहीं बची। आयोजक निहार गुप्ता ने बताया कि झलक प्रदर्शनी ने इस बार अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। समापन के दिन न केवल महिलाओं, बल्कि युवाओं और बुजुर्गों में भी नवीनतम फैशन ट्रेंड्स को लेकर खासा क्रेज नजर आया। प्रदर्शनी में दिल्ली, जयपुर, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और चंडीगढ़ से आए प्रतिष्ठित ब्रांड्स के पास ग्राहकों का तांता लगा रहा। विशेष रूप से जयपुरी साड़ियों, स्टेटमेंट सिल्वर ज्वेलरी और इंडो-वेस्टर्न डिजाइन्स को लोगों ने हाथों-हाथ लिया। दर्शनी में आए आगंतुकों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि एक ही छत के नीचे देश के शीर्ष डिजाइनर्स का कलेक्शन मिलना उदयपुर के लिए एक बड़ा अवसर था। सुव्यवस्थित पार्किंग, सहयोगी स्टाफ और उत्पादों की उच्च गुणवत्ता ने ग्राहकों की संतुष्टि को दोगुना कर दिया। कई ग्राहकों का कहना था कि उन्होंने समर वार्डरोब के लिए ऐसी बेहतरीन रेंज पहले कभी एक साथ नहीं देखी।
