सुरों की मंडली संस्था की महिला विंग ने रचा इतिहास
1 min read

सुरों की मंडली संस्था की महिला विंग ने रचा इतिहास

उदयपुर, (राजस्थान व्यूज)। संगीत संस्था सुरों की मंडली की महिला विंग ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।
संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि यह उपलब्धि पूरे उदयपुर और राजस्थान के लिए गर्व का विषय है। महिला विंग संयोजिका मधु केवलिया ने इस उपलब्धि को उदयपुर के संगीत प्रेमियों के लिए एक गौरवशाली सम्मान बताया। संस्था को यह सम्मान “लांगेस्ट टाइम टू परफॉर्म रिले सिंगिंग बाय द लार्जेस्ट ग्रुप ऑफ वूमेन” श्रेणी में मिला है। इस रिकॉर्ड के तहत संस्था की 225 महिलाओं ने एक साथ लगातार चार घंटे तक रिले सिंगिंग प्रस्तुति देकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया। यह ऐतिहासिक उपलब्धि 31 मार्च को उदयपुर में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान हासिल की गई। सचिव अरुण चौबीसा ने बताया कि इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए लंबे समय से विशेष तैयारियां की जा रही थीं। सभी प्रतिभागी महिलाओं ने लगातार अभ्यास कर इस सामूहिक प्रस्तुति को सफल बनाया। कोषाध्यक्ष योगेश उपाध्याय ने बताया कि संस्था भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। उपलब्धि में प्रमुख रूप से मधु केवलिया, मोना कारवा, दिव्या सारस्वत, अस्मा बेगम, नीलम कौशल, नीलम पटवा, रंजना भाटी, निशा राठौर, हेमा जोशी, ज्योत्सना झाला, मधु शर्मा शामिल रहीं।