सूने मकान में चोरी
1 min read

सूने मकान में चोरी

उदयपुर। शहर से सटे आम्बाफला क्षेत्र में चोरों ने सूने मकान पर धावा बोल चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार प्रेमलता सोनी पत्नी श्यामसुंदर सोनी निवासी आम्बाफला स्टोर सिटी के पास ने दी रिपोर्ट में बताया कि सात अप्रेल को अज्ञात चोरों ने उसके घर में घुस कर ताला तोडकर अंदर से सामान चोरी कर ले गए। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
उदयपुर। जिले के गोगुंदा क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शेरसिंह चौळान निवासी मातासुला ओगणा ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई प्रतापसिंह चौहान अपनी बाइक से जा रहा था। रास्ते में मोखी के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में प्रतापसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा।

डेलावास में डकैती, वृदध दम्पत्ति से मारपीट कर लूट ले गए नगदी—जेवरात
उदयपुर। जिले के गोगुंदा क्षेत्र के गांव डेलावास में रात में एक घर में डकैती डालते हुए अज्ञात बदमाश परिवार पर हमला कर नगदी, जेवरात लूट ले गए। पुलिस के अनुसार 80 वर्षीय भेरूसिंह पुत्र जोरावरसिंह राजपूत निवासी डेलावास सूरजगढ ने दी रिपोर्ट में बताया कि सात अप्रेल को देर रात करीब दो बजे तीन चार अज्ञात बदमाश हाथ में लाठी, सरिया लेकर आए और उसके उपर पैरों की तरफ बैठ गया और कम्बल उसके चेहरे पर ढक दी। उसकी पत्नी सो रही थी। उसके भी चेहरे पर कम्ब्ल डाल दी और फिर उसके पैरों में पहने हुए चांदी के कडे निकाल दिए और उसके कमरे का ताला तोडकर कमरे में घुसे। अंदर सारा सामान बिखेर कर अलमारी व पेटी के ताले तोडकर अंदर रखे जेवरात, चांदी के अंनद, चूडी, टेपर की अंगुठिया, कमर का कंदौरा, उसकी बहुत के सोने के टॉपस, सोने का मादलिया, पैर की पायल व दो लाख रुपए नगद लूट ले गए। उसके घर के पास ही भतीजे विक्रमसिंह के मकान का ताला तोडकर अंदर से चांदी के पायजेब व चांदी के कडे भी चुरा ले गए।

ट्रेक्टर की टक्कर से युवक की मौत
उदयपुर। जिले के पानरवा क्षेत्र में ट्रेक्टर की टककर से युवक की मौत् हो गई। पुलिस के अनुसार सुंदरलाल पुत्र रतन लाल कोटेड निवासी बहीघाटीया पानरवा ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई प्रवीण कुमार व वह रेगरणा से सामाजिक क्रियावर से लौट रहे थे। रास्ते में कबडा घाटी बहीघाटिया में ट्रेक्टर ने टक्कर मारी दी जिससे भाई प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसने दम तोड दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा।

महिला के गले से लूटी सोने की चेन
उदयपुर। जिले के खेरवाडा क्षेत्र में राहगीर महिला के गले से अज्ञात तीन बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। पुलिस के अनुसार चम्पादेवी पत्नी नाथूलाल पटेल निवासी सुवेरी खेरवाडा ने दी रिपोर्ट में बताया कि सुवेर में सात अप्रेल को दोपहर डेढ बजे एक बदमाश ने आते ही उसका गला पकडकर कहा कि ये चेन उसे दे दे। विरोध किया तो उसने अपने दोनों हाथों से उसके गले में पहनी हुई करीब एक तोला वजनी सोने की चेन तोडकर उसे जमीन पर गिरा दिया और तीनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

तनाव के चलते महिला ने खाया जहर, मौत
उदयपुर। जिले के टीडी क्षेत्र में मानसिक तनाव के चलते एक महिला ने जहर खा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार नगा पुत्र माधु मीणा निवासी पडुणा फला भदावत ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी सनुडी देवी पारिवारिक परिस्थिति खराब चलने से तनाव में आकर दीमक मारने की दवा खा ली। तबियत खराब होने पर उसे महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा।

युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या
उदयपुर। जिले के कानोड क्षेत्र में युवक ने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार प्रकाश चंद्र पुत्र अर्जुन मीणा निवासी केसरपुरा कानोड ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई उदयलाल 23 ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

मंदिर में चोरी के तीन मामलों में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
उदयपुर। जिले के सायरा क्षेत्र में मंदिर में चोरी के तीन अलग अलग मामलों में छह माह से वांछित आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस के अनुसार मन्दिर में चोरी के 03 अलग-अलग प्रकरण में वांछित आरोपी सुरेश पुत्र नैनाराम निवासी गोरिया बाली जिला पाली को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। आरोपी सुरेश से अन्य मन्दिर चोरी के प्रकरणो में अनुसंधान जारी है। प्रकरण में पूर्व में आरोपी सुरेश के बडे भाई रमेश कुमार  निवासी गोरिया को गिरफतार किया जाकर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

चोरी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी डिटेन
उदयपुर। जिले के गोगुदा क्षेत्र के डुलावतों का गुडा राव मादडा में फरवरी में रात में घर में घुस कर चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफतार किया जबकि एक बाल अपचारी को डिटेन किया। पुलिस के अनुसान किशनसिंह अम्बावसिंह निवासी डुलावतों का गुडा राव मादडा ने उसके घर में गत 13 फरवरी की रात में घुस कर उसके परिवार पर हमला किया और जेवरात नगदी लूट ले गए। इस मामले में पुलिस ने अभियुक्त रमेश उर्फ रणछौड पुत्र किरणाराम निवासी मेवाडो का मठ थाना बेकरिया को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया व एक बाल अपचारी को डिटेन किया गया है।

शादी से लौट रहे युवक की हत्या के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर। जिले के पाटिया क्षेत्र में गत दिनों रात में शादी से लौट रहे युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर हत्या करने के मामले में फरार पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफतार किया। पुलिस के अनुसार पाटिया क्षेत्र के गमेतीफला खेडाघाटी में 30 मार्च को रात्रि के समय शादी के प्रोग्राम से घर लौट रहे निलेश पुत्र लालजी निवासी गमेती फला खेडा घाटी पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने के मामले में अभियुक्तों बद्रीप्रसाद पुत्र सुखलाल, जेपिन पुत्र सुखलाल,प्रदीप पुत्र सुखलाल, हितेश पुत्र वालजी, जगदीश पुत्र अमरा निवासी गमेतीफला खेडाघाटी पाटिया गिरफ्तार किया गया। अभी तक की पुछताछ में सामने आया है कि गिरफ्ताशुदा अभियुक्तों ने पुराने रंजिश के चलते उक्त वारदात को अंजाम दिया।

चरस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार
उदयपुर। शहर के सविना क्षेत्र में चरस के साथ आरोपी को पुलिस ने गिरफतार किया। पुलिस के अनुसार सविना थानाधिकारी गजवीर सिंह मय टीम ने अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अभियुक्त अरशद हुसैन पुत्र रियासत हुसैन निवासी चमनगंज जिला कानपुर उतरप्रदेश हाल कब्रिस्तान, आर.के. पूरम थाना सविना  के कब्जे से कुल 79.6 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस जब्त किया जाकर गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त आर.के. पूरम में स्थित कब्रिस्तान में चैकीदारी का कार्य करता है। अभियुक्त अरशद हुसैन के खिलाफएन.डी.पी.एस. एक्ट में दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।