बिच्छूघाटी इलाके में युवक की हत्या
1 min read

बिच्छूघाटी इलाके में युवक की हत्या

उदयपुर। शहर के बिच्छू घाटी इलाके में मंगलवार देर रात आपसी रंजिश के चलते चाकू मार कर युवक की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद क्षेत्र में हालात तनावपूर्ण हो गए। मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गयां बुधवार को सुबह एमबी चिकित्सालय की मोर्चरी के बाहर परिजनों व रिश्तेदारों की भीड जुट गई। परिजन हत्यारों की गिरफतारी, उचित मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग को लेकर अडे रहे।

पुलिस के अुनसार मृतक की पहचान साहिल उर्फ सुहानी पुत्र आरिफ निवासी अंबावगढ़ कच्ची बस्ती के रूप में हुई है। वारदात के समय साहिल अपने दोस्त जीशान उर्फ़ हड्डी निवासी बिच्छूघाटी के साथ ठोकर चौराहा निवासी नईम और उसके अन्य साथियों द्वारा की जा रही मारपीट में बीच बचाव करने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान नईम और उसके साथियों ने साहिल के साथ मारपीट करना शुरू कर दी और उनमें से एक ने साहिल के सीने व कमर में चाकू से हमला किया जिससे वह वहीं जमीन पर गिर गया। हमले के बाद आरोपी नईम और उसका साथी बालमुकुंद और अन्य मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद इलाके के लोग लहुलूहान साहिल को एमबी चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर घंटाघर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य थाने के थानाधिकारी और जाब्ता भी अस्पताल के बाहर तैनात कर दिया गया। पुलिस के अनुसार मृतक साहिल के दोस्त जीशान और हड्डी और ठोकर चौराहा निवासी नईम के बीच में पुरानी कोई रंजिश है जिसे लेकर मंगलवार रात दोनों के बीच में कुछ बात हुई जिसके बाद जीशान को मारने के लिए नईम अपने अन्य साथियों को लेकर बिच्छूघाटी पहुंचा था।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं मृतक साहिल का शव पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखा गया। उधर मोर्चरी के बाहर परिजन और रिश्तेदारों की भीड जमा हो गई। मृतक के परिजन न्याय की मांग कर रहे है तो रिश्तेदार उचित मुआवजा और परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने मुआवज़े, सरकारी नौकरी और आरोपियों को गिरफ्तारी न होने तक शव उठाने से इंकार कर दिया।