बीएन फैकल्टी ऑफ फार्मेसी के 8 विद्यार्थियों का जीपेट-2026 में चयन
1 min read

बीएन फैकल्टी ऑफ फार्मेसी के 8 विद्यार्थियों का जीपेट-2026 में चयन

उदयपुर, (राजस्थान व्यूज)। बीएन यूनिवर्सिटी के बीएन कॉलेज ऑफ फार्मेसी (बीएनसीपी) एवं बीएन इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज (बीएनआइ्रपीएस) के 8 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपीएटी) 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
डीन डॉ. युवराज सिंह सारंगदेवोत ने बताया कि खुशी चौधरी ने एआईआर 406, कुहुक मिश्रा ने एआईआर 1297, कृतिका राठौर ने एआईआर 1354, निलाक्षी शर्मा ने एआईआर 1451, प्रीत ने एआईआर 1892, मोहित कंसारा ने एआईआर 2984, तन्मय रांका ने एआईआर 5539 प्राप्त की। अवधूत जोशी (एआईआर 1900)ने दूसरी बार यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस उपलब्धि पर प्रेसिडेंट डॉ. सीएस चौहान, रजिस्ट्रार डॉ. एनएन सिंह राठौड़, प्राचार्य डॉ. पीएस नरुका एवं डॉ. जेएस वाघेला, प्लेसमेंट इंचार्ज और छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. केएस राठौड़ ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ज्ञात हो कि जीपेट उत्तीर्ण विद्यार्थियों को फार्मेसी काउंसिलऑफ इंडिया द्वारा उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है तथा भारत सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थानों में शोध एवं अध्ययन का अवसर प्राप्त होता है।