- राजस्थान व्यूज़ |
- ताजा खबरें
प्रसिद्ध भजन गायक धनराज जोशी की कार हादसे में मौत
उदयपुर। मेवाड—मारवाड के प्रसिद्ध भजन गायक धनराज जोशी की गुरुवार तडके उदयपुर—चित्तौडगढ हाईवे पर दरौली के समीप कार हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वे खमनोर हल्दीघाटी क्षेत्र में भजन कार्यक्रम कर वापस चित्तौड अपने घर लौट रहे थे। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका चिकित्सालय में उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार भजन गायक धनराज जोशी हल्दीघाटी स्थित सेमन गांव में भजन संध्या में शामिल होकर बेटे और अपने साथियों के साथ वापस बडवाई चित्तौडगढ घर लौट रहे थे। बेटा व अन्य लोग हादसे से पहले उदयपुर में किसी काम के लिए कार से उतर गए थे जिससे वे हादसे का शिकार होने से बच गए। हादसा तडके करीब पांच बजे हुआ। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढकर पलट गई थी। हादसे में चालक व धनराज दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। चिकित्सालय ले जाने पर चिकित्सकों ने धनराज को मृत घोषित कर दिया। बता दें गायक धनराज जोशी मेवाड और मारवाड क्षेत्र में भजा और अपनी कॉमेडी शैली के लिए बेहद लोकप्रिय थे। उनके निधन से भक्तों में गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
