वरिष्ठ नागरिक संस्थान के 40 सदस्यों का दल यात्रा पर रवाना
1 min read

वरिष्ठ नागरिक संस्थान के 40 सदस्यों का दल यात्रा पर रवाना

उदयपुर। महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान उदयपुर के तत्वाधान में 40 सदस्यों के दल ने ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड एवं मलेशिया की यात्रा के लिए प्रस्थान किया। सभी यात्रियों को संस्थान के पदाधिकारियों एवं परिजनों ने उदयपुर से बस द्वारा अहमदाबाद के लिए विदा किया। संस्थान के महासचिव भंवर सेठ ने बताया कि यह दल अहमदाबाद से ऑस्ट्रेलिया के सिडनी, केर्न्स और मेलबर्न की यात्रा करने जा रहे हैं। साथ ही न्यूज़ीलैंड के क्राइस्टचर्च, क्वीन्सटाउन, ऑकलैंड और रोटोरुआ भी जाएंगे एवं वहां  इन देशों के कई प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे। लौटते समय एक दिवसीय मलेशिया यात्रा के प्रमुख स्थान देखने के पश्चात सभी 25 अप्रैल को उदयपुर पहुंचेंगे। इस यात्रा में 23 महिलाएं एवं 17 पुरुष है । फ्लेमिंगो कंपनी द्वारा आयोजित इस यात्रा में टूर मैनेजर सौरभ त्रिवेदी अहमदाबाद से ही साथ रहेगा। संस्थान के सदस्य नवल पगारिया वरदान मेहता,श्दि लखुश सेठ,  तारा पगारिया के साथ ही फ्लेमिंगो प्रतिनिधि अमित तंवर, आशीष सरुपारिया, प्रणव, दिलीप एवं बड़ी संख्या में परिजनों ने सभी को यात्रा की शुभेच्छा के साथ विदा किया।