- राजस्थान व्यूज़ |
- उदयपुर
बाघपुरा में बदमाशों के हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल
उदयपुर। ज़िले के बाघपुरा थाना क्षेत्र में बदमाशों द्वारा चाकू और तलवार से जानलेवा हमले करने से हाईवे पेट्रोलिंग टीम के तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने हमलावर बदमाशों में से दो को दबौच लिया जबकि एक हमलावर भागने में सफल रहा। पुलिस के अनुसार बाघपुरा क्षेत्र में देर रात कैलाश मीणा अपनी बहन के साथ बाइक पर रणघाटी से पालियाखेडा की तरफ जा रहा था। क्षेत्र के रणघाटी से पहले पुलिया के आगे बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट की नियत से रोका, लेकिन युवक ने बाइक घुमाकर पास ही एक घर में घुसकर अपनी जान बचाई। इसके बाद युवक ने पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर हाइवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची जहां पुलिस का सामना तीन बदमाशों से हुआ। बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिससे तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस टीम अंधेरे में जंगल के कच्चे रास्ते में छिपी रही और मौका मिलते ही दो बदमाशों नारायण पुत्र बाबू डामोर निवासी पालावाडा और मोहन पुत्र होमा डामोर निवासी पालावाडा को पकड़ लिया। वहीं एक मौके से फरार हो गया. इधर, घायल पुलिसकर्मियों को हॉस्पिटल लाया गया जहां उनका उपचार चल रहा हैं। हैड कांस्टेबल गिरधारी लाल ने बाघपुरा थाने में जानलेवा हमला और राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज कराया है।