- राजस्थान व्यूज़ |
- ताजा खबरें
श्रमिक दिवस पर जताया कर्मचारियों के प्रति सम्मान और आभार
उदयपुर। सेंट्रल एकेडमी हिरण मगरी सेक्टर 3 विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने विद्यालय के सहयोगी कर्मचारियों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। छात्रों ने सभी को श्रम के महत्त्व को समझने की प्रेरणा दी। विद्यार्थियों ने मिलकर सहयोगी कर्मचारियों के सम्मान में शपथ ली, जिसमें उनके प्रति आदर, सहयोग और कृतज्ञता का भाव प्रकट किया गया। इसी क्रम में एक छात्र ने बुद्ध पूर्णिमा के महत्व पर संक्षिप्त भाषण दिया, जिसमें भगवान बुद्ध के उपदेशों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रों द्वारा प्रस्तुत हिंदी नाटिका रही, जिसमें सहयोगी कर्मचारियों के बिना जीवन की कठिनाइयों व उन्हें सम्मान देने के भाव को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। इसके साथ ही एक छात्र द्वारा भावपूर्ण कविता पाठ प्रस्तुत किया गया। अंत में विद्यालय के सहयोगी कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें कृतज्ञता स्वरूप उपहार भेंट किए गए।
अंत में माननीय प्रधानाचार्य हनुमान प्रसाद ने अपने प्रेरणादायक शब्दों से सभी को श्रम के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना बनाए रखने का संदेश दिया।
