स्नेहांश ने जन्मदिन पर पॉकेट मनी से बांटे एजुकेशन किट
1 min read

स्नेहांश ने जन्मदिन पर पॉकेट मनी से बांटे एजुकेशन किट

उदयपुर। श्री सुरेशचंद्र फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ नेहा सोनी की प्रेरणा से राउमावि सविनाग्राम (नेला) में प्राचार्य संजय लुणावत  के बेटे स्नेहांश ने अपनी पॉकेटमनी से कक्षा 1 से 6 के सभी विद्यार्थियों को एजुकेशन किट भेंट किये। विष्णु गमेती ने बताया कि स्नेहांश स्थानीय विद्यालय में कक्षा 2 का छात्र है। इस अवसर पर माय मिशन नि:शुल्क कोचिंग के पूर्व विद्यार्थी महिपालसिंह पंवार, नरेंद्रसिंह शेखावत ने विद्यालय की 60 बेटियों के लिए जूते भेंट किए। शेखावत का कहना है कि उन्होंने सफल होने पर अपने गुरु संजय लुणावत के बेटे स्नेहांश के जन्मदिन पर गुरु दक्षिणा के रूप में सामाजिक सरोकार निभाया है।  विद्यालय में “आपरेशन चरणपादुका” के तहत भीषण चिलचिलाती गर्मी में विद्यार्थियो को राहत देने के उद्देश्य से जूते भेंट करने की अपील की जाती है। प्राचार्य मीनू सालवी ने इस पहल की सराहना की। कवयित्री दीपिका व्यास माही ने अपनी रचना प्रस्तुत की। संचालन पूनमरानी ने किया।