माया बजाड के एपीओ आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त करें
1 min read

माया बजाड के एपीओ आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त करें

उदयपुर। संवैधानिक अधिकार जनजागृति संस्थान संस्थापक अध्यक्ष गणेशलाल रायकवाल, रोशन लाल मेघवाल भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष उदयपुर, नाथुलाल मेघवाल संत शिरोमणि रविदास जयन्ती समारोह समिति उदयपुर, नारायण लाल सालवी अजाक उदयपुर, बाबूलाल घावरी, नानालाल मेघवाल, मोहनलाल सालवी, ओमप्रकाश मेघवाल, मोहनलाल मेघवाल, लीलूराम मेघवाल, शंकरलाल मेघवाल, नरेंद्र मेघवाल, मदनलाल मेघवाल, मोहनलाल सालवी सलुम्बर, नरेश मेघवाल राजसमन्द, गणेश मेघवाल, पी.आर. सालवी, भंवरलाल मेघवाल, चुन्नी लाल मेघवाल, रामनिवास सिंघानिया, डॉक्टर जितेन्द्र मेघवाल, नारायण लाल मेघवाल व सैकड़ों की संख्या में एवं समस्त सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माया बजाड के एपीओ आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने व उनके मूल पद पर पुन: पदस्थापित करने की मांग की है।  संस्थान के उपाध्यक्ष सुख सम्पत बागड़ी मीणा ने बताया कि संवैधानिक अधिकार जनजागृति संस्थान भीम आर्मी व अन्य सामाजिक संगठनों के बेनर तले उदयपुर संभाग स्तरीय समस्त सामाजिक संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से यह मांग करते हुए मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी, सेमारी जिला सलूम्बर के पद पर कार्यरत माया बजाड़ सीबीओ को जिले में वरिष्ठता के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी, सलूम्बर का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया था। पद ग्रहण करने के पश्चात् उन्होने राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बाबा मंगरी, ब्लाॅक सलूम्बर का अचानक निरीक्षण किया जिसमें पोषाहार वितरण सहित अनियमिताएं पायी गई जिस पर विभागीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने नियमानुसार जांच प्रारंभ की तथा वे स्वयं घटना स्थल पर पहूंच कर निरीक्षण किया जो कि विद्यालय कई लम्बे समय से बंद पड़ा पाया गया किन्तु खेद है कि प्रकरण की जांच करने के बजाय सम्बन्धित विद्यालय के अध्यापक प्रदीपसिंह ने स्थानीय राजनेता/नेत्री के माध्यम से शिकायत करते हुए विभाग द्वारा कृत्व्यनिष्ठ अधिकारी माया बजाड़ के विरूध कार्यवाही करते हुए राजस्थान सरकार, शिक्षा (गु्रप-2) विभाग के संयुक्त शासन सचिव द्वारा बिना समुचित जांच के एपीओ आदेश जारी कर कृत्व्यनिष्ठ अधिकारी को हतोत्साहित करने वाला कृत्य किया है।