राज्यपाल कटारिया ने एलिवेटेड़ का किया निरीक्षण
1 min read

राज्यपाल कटारिया ने एलिवेटेड़ का किया निरीक्षण

उदयपुर। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने मंगलवार को शहर में निर्माणाधीन एलिवेटेड़ रोड़ का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि क्वालिटी में किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाए।इस एलिवेटेड़ का काम पूरा होने के बाद शहर में यातायात जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। आगामी वर्ष में मार्च-अप्रैल तक इस एलिवेटेड़ रोड़ का काम पूरा जाएगा। कटारिया के साथ शहर विधायक ताराचंद जैन और निवर्तमान महापौर जीएस टांक व अन्य प्रतिनिधि सिटी स्टेशन के सामने से एलिवेटेड़ रोड़ पर चढ़े। एलिवेटेड़ रोड़ रोड़ की उंचाई और इसकी चौड़ाई देखकर कटारिया ने खुशी जाहिर की। निवर्तमान महापौर टांक ने बताया कि यह एलिवेटेड़ करीब 12 मीटर चौड़ी है, जिस पर कटारिया ने कहा कि इस पर बड़ी गाडिय़ां भी आसानी से निकल जाएगी और शहर में होने वाले यातायात की समस्या से भी निजात मिलेगी। वर्तमान में एलिवेटेड़ रोड़ पर चढऩे वाली सडक़ का निर्माण करना शेष है बाकी उंचाई पर जाने के बाद सडक़ का निर्मााण किया जा चुका हैै। लोहे की सीढिय़ों पर चढक़र करीब 200 मीटर तक चलकर कटारिया ने एलिवेटेड़ रोड़ पर चढक़र निरीक्षण किया। इस दौरान निगम के अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा के साथ-साथ एलिवेटेड़ रोड़ बना रही कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने पूरे प्रोजेक्ट के बारे में बताया। कटारिया ने अधिकारियों व प्रोजेक्ट मैनेजर से रोड़ में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल 2027 तक एलिवेटेड़ रोड़ का काम पूरा हो जाएगा। पिलर बनाने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, इस कारण से कहीं-कहीं पर डिजाईन में थोड़ा परिवर्तन करना पड़ रहा है इसी कारण काम में थोड़ा समय लग रहा है। राज्यपाल कटारिया ने कहा कि काम पूरी गुणवत्ता के साथ होना चाहिए। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविन्द्र श्रीमाली, अतुल चंडालिया, राणा प्रताप मण्डल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव, भाजपा नेता दीपक बोल्या, अर्चना शर्मा, अरविंद जारोली, निगम के अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा सहित निगम के अधिकारी और कर्मचारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। प्रोजेक्ट कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि इस एलिवेटेड़ रोड़ में 115 खंभों में से 55 खंभे बन चुके है और शेष का काम चल रहा है और कुछ ही दिनों में शेष खंभे भी बन जाएंगे। राज्यपाल कटारिया ने कहा कि एलिवेटेड़ रोड़ जब पूरी हो जाए तो के बीच में पैंसिल डिवाईडर लगाकर इसे दो भागों में डिवाईड कर देना है ताकी एलिवेटेड़ रोड़ पर आने और जाने वाले वाहन अपनी-अपनी लेन में चले और किसी तरह की कोई समस्या ना हो। इस पर अधिकारियों ने सहमति दी। विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि इस एलिवेटेड़ रोड़ पर जयपुर की तर्ज पर लाईटिंग करनी है। विधायक जैन ने कहा कि एलिवेटेड़ रोड़ के नीचें हजारों गाडिय़ों की पार्किंग भी हो पाएगी।