मजदूरों के शोषण व ठेका श्रमिकों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
1 min read

मजदूरों के शोषण व ठेका श्रमिकों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

उदयपुर। भारतीय मजदूर संघ जिला उदयपुर द्वारा भारतीय मजदूर संघ राजस्थान प्रदेश के आह्वान पर राजस्थान सरकार के द्वारा निजी क्षेत्र में मजदूरों के शोषण व राजस्थान में ठेका श्रमिकों की समस्याओं का समाधान के लिए और ठेका प्रथा के विरूद्ध मंगलवार को मुख्यमंत्री व श्रम मंत्री को जिला कलेक्टर के माध्यम से जिला मंत्री हेमन्त गर्ग के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। भारतीय मजदूर संघ प्रदेश उप महामंत्री विजय सिंह बाघेला ने बताया कि राजस्थान में लाखों की संख्या में निजी एवं सरकारी क्षेत्र के अनेक विभागों में व कारखाने एवं संस्थानों में कई तरह के कार्य ठेके के माध्यम से श्रम आपूर्तिकर्ता द्वारा नियम विरोध करवाए जा रहे हैं ऐसे कार्यों पर सरकार द्वारा लागू किसी भी ठेका श्रम अधिनियम 1970 व 1971 के किसी प्रावधानों का पालन नहीं किया जाता है। इस कारण श्रमिकों में भारी रोज व्याप्त हो रहा है जिसके चलते औद्योगिक अशांति के आशंका बनी रहती है।  जिला कलेक्टर के माध्यम से भारतीय मजदूर संघ जिला उदयपुर द्वारा प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। धरना प्रदर्शन में विजय सिंह बाघेला, हेमन्त गर्ग, अशोक मेहता,राजकुमार शर्मा, पुरुषोत्तम कलाल, कपूर चंद, लोकेश मेनारिया, दिनेश गुस्सर, लाल सिंह,आदि समेत अन्य भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।