- राजस्थान व्यूज़ |
- ताजा खबरें
श्री ओम बन्ना सा जन्मोत्सव 5 मई को
उदयपुर, (राजस्थान व्यूज)। जन-जन की आस्था के केंद्र और मानवता के पथ प्रदर्शक श्री ओम बन्ना सा का भव्य जन्मोत्सव आगामी 5 मई को बलीचा स्थित ओम बन्ना मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियाँ जोरों पर हैं। गादीपति रविन्द्र बापू के सानिध्य में होने वाले इस जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। सुबह के सत्र में दुग्धाभिषेक, विशेष श्रृंगार, हवन-पूजन और कन्या पूजन का आयोजन किया जाएगा। शाम 6 बजे से मुख्य जन्मोत्सव समारोह शुरू होगा, जिसमें महाआरती और भव्य आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगी। कमलेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।
