अंबेडकर जयंती पर जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
1 min read

अंबेडकर जयंती पर जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

सांसद, जिला कलेक्टर सहित अन्य ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
भीलवाड़ा,14 अप्रैल 2026 । भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को रेलवे स्टेशन स्थित अंबेडकर सर्किल पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में सांसद श्री दामोदर अग्रवाल, जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री प्रशांत मेवाड़ा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री मति प्रतिभा देवतिया,पूरण डीडवानिया, दयाराम दिव्य सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके विचारों और आदर्शों को स्मरण किया।
इस अवसर पर सांसद श्री अग्रवाल ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, उनके द्वारा समाज के वंचित वर्गों के उत्थान हेतु किए गए कार्यों भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। जिला कलेक्टर ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन हमें समानता, न्याय और बंधुत्व के सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने तथा सामाजिक समरसता और भाईचारे को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया। अंत में सभी ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।