- राजस्थान व्यूज़ |
- ताजा खबरें
नीमच तक ही चलेगी उदयपुर—मंदसौर व उदयपुर—रतलाम ट्रेन
उदयपुर। पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मण्डल के दलौदा-मंदसौर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अशोक चौहान के अनुसार उदयपुर सिटी-मंदसौर ट्रेन 59836 सात मई को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह नीमच तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा नीमच-मंदसौर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी तरह मंदसौर- उदयपुर सिटी ट्रेन 59835 आठ मई को मंदसौर के स्थान पर नीमच से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा मंदसौर- नीमच के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। रतलाम-उदयपुर सिटी ट्रेन 19327 छह मई से आठ मई तक रतलाम के स्थान पर नीमच से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रतलाम-नीमच के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
