- राजस्थान व्यूज़ |
- उदयपुर
अग्रवाल वैष्णव समाज का दल चुनरी महोत्सव के लिए वृन्दावन रवाना
उदयपुर। श्री अग्रवाल वैष्णव समाज प्रथम बार चुनरी महोत्सव मनाने के लिए गुरुवार को 125 अग्रबंधु के साथ वृंदावन को रवाना हुए। चुनरी महोत्सव में 131 चुनर के साथ जय श्री कृष्ण का उदघोष करते हुए मेवाड़ एक्सप्रेस से यमुना माता को चुनर ओढ़ाने के लिए मथुरा के लिए रवानगी की। समाज अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि इस महोत्सव की तैयारियां पिछले 15 दिवस से लगातार की जा रही हे। सचिव दिनेश बंसल ने बताया
कि सभी दर्शनार्थी को अग्रवाल भवन सूरजपोल में एकत्रित कर यात्रा संबंधित जानकारी दी गई। कोषाध्यक्ष दीपक बंसल ने बताया कि यात्रा की रवानगी पूर्व सभी दर्शनार्थी को उनके रूम नंबर टैक्सी नंबर एवं यात्रा पर आने जाने के रेलवे टिकट दिए गए। इस यात्रा में समाजजन वरिष्ठ से लेकर बच्चों तक सभी इस महोत्सव का हिस्सा बन रहे हैं। दर्शनार्थी प्रथम दिवस बरसाना दर्शन, द्वितीय दिवस वृंदावन दर्शन एवं तीसरे दिन चुनरी महोत्सव एवं गोकुल दर्शन कर पुनः रात्रि को रेल द्वारा प्रस्थान कर 6 अप्रैल को प्रातः 6 बजे उदयपुर आएंगे। वैष्णव समाज की कार्यकारिणी के राकेश बंसल, प्रकाश, सुनील, देवकीनंदन, राकेश गर्ग इत्यादि ने निरंतर अपनी सेवाएं प्रदान कर इस महोत्सव को सफल बनाने अपनी सेवाएं दी। यात्रा की रवानगी पूर्व समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने यात्रीगण को फूलमाला पहनाकर एवं पहचान पत्र पहनाकर यात्रा की मंगल शुभकामनाएं दी।
