- राजस्थान व्यूज़ |
- ताजा खबरें
उदयपुर—नाथद्वारा हाईवे पर वाहन की टक्कर से तेंदुआ घायल
उदयपुर, (राजस्थान व्यूज)। उदयपुर—नाथद्वारा हाईवे पर टनल के समीप रात में सडक पार कर रहा एक तेंदुआ वाहन की टक्कर से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद वाहन चला गया जबकि तेंदुआ टक्कर लगने से कुछ देर के लिए बेहोश हो गया। बेहोश हालत में तेंदुए को सडक पर देख आते जाते वाहन रुक गए और घायल तेंदुए को देखने लगे। ऐसे में हाईवे पर दोनों तरफ कुछ देर के लिए वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात जाम हो गया। घायल तेंदुए को देखने वालों की भीड जुट गई। कुछ देर में बेहोश तेंदुए को होश आ गया। उसके पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगने के कारण तेंदुआ घसीटते हुए सडक पर आगे बढने लगा जिससे आसपास खडे युवा डरकर भागने लगे। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल तेंदुए का रेस्क्यू कर सज्जननगर बायोलॉजिकल पार्क लेकर गए जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
