पुलिस मुखबिरी के शक में दो भाईयों पर चाकूवार
1 min read

पुलिस मुखबिरी के शक में दो भाईयों पर चाकूवार

उदयपुर, (राजस्थान व्यूज)। शहर के खांजीपीर इलाके में मुखबिरी के शक में घर में घुसकर पडौसी परिवार ने चाकू से हमला कर दो भाईयों को घायल कर दिया। बीच बचाव में घायलों की मां को भी हाथ में चोट आई। घायलों को एमबी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार पीडित आदिल ने दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी कॉलोनी में आए दो पुलिसकर्मी उनसे किसी के बारे में पूछ रहे थे। उसके कुछ देर बाद सामने रहने वाले शाहरुख व शहीद उनके घर आए और उनकी मुखबिरी करने का कहते हुए चाकू तलवार से उस पर व उसके भाई अकरम पर हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच बचाव करने आई उनकी मां को भी हाथ में चोट लगी। हमले में घायलों को एमबी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां वे उपचाराधीन है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

भींडर में 101 किलो अफीम डोडा चूरा, 15,38500 रुपए के साथ अभियुक्त गिरफ्तार  
उदयपुर, (राजस्थान व्यूज)। महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज द्वारा अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान आॅपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. अमृता दुहन के निर्देशन में भींडर थाना पुलिस ने एक मकान से 101 किलो से ज्यादा डोडा चूरा व 15 लाख रुपए से ज्यादा नगदी जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार खेरवाडा एएसपी अंजना सुखवाल व वल्लभनगर डिप्टी राजेंद्र सिंह के सुपरविजन में भींडर थानाधिकारी मुकेशचंद्र के नेतृत्व में  कांस्टेबल निखिल, रामावतार, मानसिंह, शंकर, रिंकुराम, सुमित्रा व डीएसटी प्रभारी एएसआई विक्रमसिंह, कांस्टेबल सुमित, शक्तिसिंह, सुमेरसिंह, कृष्णा की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम कलवल में मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त रामसिंह के रिहायसी मकान से कुल 06 कट्टो में 101 किलो 860 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा व 15,38,500 रुपए नगद जब्त कर अभियुक्त राम सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी कलवल भीण्डर को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान वल्लभनगर थानाधिकारी पुनाराम द्वारा किया जा रहा है।

सुखेर में कैफे की आड़ में संचालित 2 हुक्का बार पर कार्रवाई,2 आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर, (राजस्थान व्यूज)। शहर के सुखेर थानांतर्गत कैफे की आड में संचालित दो हुक्का बार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 हुक्के, 9 अलग-अलग तम्बाकु फ्लेवर व अन्य हुक्का सामग्री जब्त कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता दुहन के निर्देशन में एएसपी सिटी उमेश ओझा व डिप्टी राजेश यादव के सुपरविहन में सुखेर थानाधिकारी भरत योगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फ्रेन्डजाॅन कैफे, खारा कुंआ, 100 फीट रोड पर कैफे की आड में अवैध रूप से हुक्का पिलाने की सुचना पर दबिश दी गई। जहां आरोपी विवेक ठाकुर द्वारा अवैध रूप से हुक्का रख आने वाले ग्राहको को पिलाया जा रहा था। कैफे से 2 अवैध हुक्का व हुक्का सामग्री, 5 डब्बो में अलग अलग तम्बाकु फ्लेवर जब्त किए। आरोपी विवेक पुत्र दिनेश ठाकुर निवासी डुडीपुरा ईरादत नगर जिला आगरा उतरप्रदेश के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। इसी तरह राग कैफे 100 फीट रोड, सिटी लाईट होटल के ऊपर कैफे की आड में अवैध रूप से हुक्का पिलाने की सुचना पर टीम द्वारा दबिश दी गई। वहां पर सुनिल भगोरा द्वारा अवैध रूप से हुक्का रख आने वाले ग्राहको को पिलाया जा रहा था। कैफे से 2 अवैध हुक्का व हुक्का सामग्री

गी के लिए म्यूल खाता देने वाला आरोपी डिटेन
उदयपुर, (राजस्थान व्यूज)। जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार एएसपी सिटी उमेश ओझा एवं डिप्टी राजेश यादव के सुपरविजन में  सुखेर थानाधिकारी भरत योगी के नेतृत्व में टीम द्वारा तकनीकी जानकारी के आधार पर म्यूल बैंक अकाउंट के खाताधारक चिराग चावला पुत्र ईश्वर चावला निवासी प्रभात नगर सेक्टर नं 5 हिरणमगरी  हाल बप्पा रावल नगर, सेक्टर नं 6 को डिटेन किया गया।
आरोपी द्वारा बैक अकाउंट खोलकर बैंक किट (एटीएम, चैकबुक, नेटबैंकिंग आईडी पासवर्ड व सीम कार्ड) अपने साथी आकाश लालवानी पुत्र सुनील लालवानी निवासी सांई कॉपलेक्स, तितरडी को कमीशन पर दिए है। आरोपी चिराग चावला व आकाश लालवानी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

बेकरिया में चोरी के मामले में 12 साल से फरार 2 स्थाई वारंटी गिरफ्तार
उदयपुर, (राजस्थान व्यूज)। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता दुहन द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड के लिए चलाए जा रहे अमिधान के तहत एएसपी मुख्यालय गोपाल स्वरूप मेवाडा व डिप्टी डुगरसिंह चुण्डावत के सुपरविजन में बेकरिया थानाधिकारी उत्तमसिह मय टीम द्वारा न्यायालय गोगुन्दा के अदालत प्रकरण में 12 साल से फरार स्थाई वारंटीयो  भाणा उर्फ भाणाराम उर्फ पीथा निवासी टीलारणी सामोली बेकरीया व लाला पुत्र थावरा निवासी क्यारी बेकरीया को  गिरफतार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में भेजे गए।

सायरा पुलिस ने 442.13 किलो डोडा चूरा व स्काॅर्पिंयो किया जब्त
उदयपुर, (राजस्थान व्यूज)। जिले के सायरा क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक स्कार्पियो में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 442 किलो डोडा चूरा जब्त किया। कार्रवाई के दौरान चालक मौके का फायदा उठाते हुए भागने में सफल हो गए।
पुलिस के अनुसार सायरा थानाधिकारी कानाराम सिरवी मय टीम ने रणकपुर घाट में नाकाबन्दी के दौरान एक काले रंग की स्काॅर्पिंयो को रूकने का ईशारा किया तो चालक नाकाबन्दी तोडकर कार को माजवडा की तरफ कच्चे रास्ते पर ले गया। जिसका पीछा किया गया तो कार चालक व उसका साथी दोनो कार को कच्चे रास्ते पर छोडकर जंगल व पहाडी क्षेत्र में भाग गए। दोनो को काफी तलाश किया परन्तु जंगली व पहाडी क्षेत्र में रात्री के समय का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। उसके बाद टीम द्वारा स्काॅर्पियो को चैक गया तो कार के अन्दर कुल 23 कट्टों में कुल वजन 442.13 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा व दो नंबर प्लेट पाई गई। जिस पर अवैध डोडा चूरा, स्काॅर्पियो वाहन व नम्बर प्लेटों को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। जब्तशुदा स्काॅर्पियो व डोडा चूरा का बाजार मुल्य करीब 85 लाख रुपए है।

डकैती के मामले में 10 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार
उदयपुर, (राजस्थान व्यूज)। जिले की सायरा थाना पुलिस ने खेरोदा थाने के डकैती के एक मामले में वांछित शोकत पुत्र कमरूददीन मेव निवासी जरोली तिजारा जिला अलवर को डिटेन कर थाना खेरोदा पर सूचना दी। लंबे समय से फरार होने के कारण वारंटी के विरूद्ध न्यायालय द्वारा स्थाई गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया था।

खेरवाडा में 28 व्यक्ति शांतिभंग में गिरफ्तार
उदयपुर, (राजस्थान व्यूज)। जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार एएसपी खेरवाडा अंजना सुखवाल एवं डिप्टी राजीव राहर के सुपरविजन में खेरवाडा थानाधिकारी करनाराम जाट के नेत्तृव में अलग अलग टीमो का गठन कर अभियान के तहत थाना सर्कल में निवासरत पूर्व के चालानशुदा अपराधी एवं बाहरी राज्य से आकर थाना सर्कल में निवास कर रहे लोगों की चेकिंग की गई। दौराने चेकिंग 28 लोगो को शांति भंग के आरोप गिरफ्तार किया गया। इनमें 24 बाहरी राज्य के व 04 लोकल लोग थे। गिरफ्तारशुदा लोगों में पूर्व में चालानशुदा अपराधी, कम्बल बेचने एवं फैरी का कार्य करने वाले है। जिनको श्रीमान उपखण्ड मजिस्ट्रेट, खैरवाडा के समक्ष पेश किया गया।
0000