कर्मठ भाजपा कार्यकर्ता ऊषा शर्मा को दी श्रद्धांजलि
1 min read

कर्मठ भाजपा कार्यकर्ता ऊषा शर्मा को दी श्रद्धांजलि

उदयपुर। भाजपा की कर्मठ कार्यकर्ता स्वर्गीय उषा शर्मा की 9वीं पुण्यतिथि के पावन अवसर पर उनकी पुण्य स्मृति में उदयपुर महिला एवं बाल विकास समिति संजीवनी भोजनशाला में अनाथ बच्चों के लिए भोजन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही आज हमें गौशाला में सेवा करने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ, जो हमारे लिए अत्यंत भावनात्मक और पुण्यदायी क्षण रहा। उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन में समाज सेवा और भाजपा पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा के साथ कार्य किया। उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए, “सेवा ही संगठन” के मूल मंत्र को अपनाते हुए यह आयोजन उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक छोटा सा प्रयास है। इस अवसर पर भाजपा शहर अध्यक्ष गजपालसिंह राठौड, प्रमोद सामर, ललितसिंह सिसोदिया, देबारी उपसरपंच चंदनसिंह देवडा, नंदलाल वेद, खुशबू शर्मा, मंजू डांगी, शांतिलाल मेघवाल, साकरोदा उपसरपंच प्रतापसिंह, जोरावर सिंह आदि उपस्थति रहे।