- राजस्थान व्यूज़ |
- उदयपुर
देवगढ़ स्थापना दिवस पर खेला गया मैत्री क्रिकेट मैच
लसानी। देवगढ़ नगर के 357वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजसमंद टेनिस बॉल क्रिकेट संघ, मेरा प्यारा देवगढ़ ओर करियर संस्थान राजसमंद के संयुक्त तत्वावधान में टेनिस बॉल क्रिकेट का रोमांचक मैत्री मैच आयोजित किया गया। संघ के सचिव नितिन तिवारी और कमल शेख ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी हरमनप्रीत अकादमी ए और हरमनप्रीत अकादमी बी के बीच मैत्री मुकाबला खेला गया। मैच में हरमनप्रीत अकादमी ए के कप्तान कमलेश गांवरिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित आठ ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाए। टीम की ओर से अनन्या अग्रवाल ने 20 रन और लव गोस्वामी ने 19 रन का योगदान दिया। वहीं, हरमनप्रीत बी की ओर से सविता और पार्थ मेवाड़ा ने 2-2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरमनप्रीत अकादमी बी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 गेंद शेष रहते 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से विनोद गांवरिया ने नाबाद 40 रन बनाए, जबकि यशपाल सिंह ने 18 रन जोड़े। गेंदबाजी में हरमनप्रीत ए के कमलेश ने 2 विकेट लिए। मैच से पूर्व अरावली क्लब के किशोर जोशी और हरमनप्रीत अकादमी के कोच सुनील जोशी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मैदान पर निशांत धाभाई, पृथ्वी सिंह, हिमांशु धाभाई, नीलेश खोखर, विकास कुमार सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
